शहाबगंज में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को उनके कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित करना था।
 

शहाबगंज विकास खंड सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला

सभी ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों ने लिया हिस्सा

पंचायतों की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर

चंदौली जिले में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत मंगलवार को शहाबगंज विकास खंड सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पंचायत एसेसमेंट इंडेक्स (PAI) 1.0 और 2.0 संस्करण पर चर्चा हुई, जिसमें क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों ने हिस्सा लिया।

पंचायतों की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर
कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को उनके कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित करना था। सहायक विकास अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने पंचायत एसेसमेंट इंडेक्स की महत्ता और इसके विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। वहीं, खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि यह इंडेक्स ग्राम पंचायतों के कामकाज को बेहतर बनाने का एक प्रभावी तरीका है। कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री भी दी गई और पंचायत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील
कार्यक्रम के अंत में, पंचायत प्रतिनिधियों से अपने गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके समग्र विकास में सक्रिय रूप से सहयोग करने की अपील की गई। इस मौके पर कई प्रमुख सचिव, प्रधान और ब्लॉक कर्मी मौजूद थे, जिनमें राजेंद्र भारती, चंद्रबली सिंह, अजय राज, सत्यार्थ सिंह, मुन्ना भास्कर, सजाउद्दीन, मुनिराज यादव, शमशाद,  सिरताज अंसारी, अश्वनी यादव जिला समन्वय स्वच्छ ग्रामीण,अभय कुमार मास्टर ट्रेनर पंचायती राज,रामजीत साहनी,नीलू सिंह सहित ब्लाक कर्मी मौजूद थे।