चंदौली के कांग्रेसी नेताओं ने लखनऊ में किया प्रदर्शन, पुलिस के रोके जाने पर दी गिरफ्तारी
 

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भाजपा की डरपोक कायर तानाशाह मोदी सरकार के द्वारा ED के माध्यम से फर्जी मुकदमे में परेशान करने की साजिश कर रही है।
 

सोनिया की पेशी का विरोध कर रही कांग्रेस

लखनऊ में हो रहा है विशाल प्रदर्शन

कांग्रेस के ‘नेशनल हेराल्ड’अखबार से जुड़े धनशोधन के एक मामले में सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। इसके पहले जब राहुल गांधी से जब ईडी ने पूछताछ की थी उस दौरान भी कांग्रेस ने ऐसा ही विरोध प्रदर्शन किया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चंदौली के कई कार्यकर्ता लखनऊ गए थे और वहां पर विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी भी दी है।

<a href=https://youtube.com/embed/I79KlPHzdEg?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/I79KlPHzdEg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भाजपा की डरपोक कायर तानाशाह मोदी सरकार के द्वारा ED के माध्यम से फर्जी मुकदमे में परेशान करने की साजिश कर रही है। इसके विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर रहे हैं। 

चंदौली जिले के भी कई कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी की पेशी के विरोध में लखनऊ में हो रहे धरना प्रदर्शन के दौरान शिरकत की है। इस दौरान डरपोक योगी सरकार की पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेलने का काम किया जा रहा है।