चंदौली जिले में बदली कांग्रेस की कमान, अरुण द्विवेदी बने नए जिलाध्यक्ष

चंदौली जिले के कांग्रेस संगठन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बदलाव कर दिया है। गुरुवार की देर रात जिले के जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष को बदल दिया। अब अरुण द्विवेदी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है
 
Arun Dwived

बृजेश कुमार गुप्ता को मुगलसराय शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

जिलाध्यक्ष रहे धर्मेंद्र तिवारी को बदला

शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता भी बदले गए

चंदौली जिले के कांग्रेस संगठन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बदलाव कर दिया है। गुरुवार की देर रात जिले के जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष को बदल दिया। अब अरुण द्विवेदी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बृजेश कुमार गुप्ता को मुगलसराय शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों लोगों को पहली बार कमान सौंपी गई है। इसके पहले जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी और शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता थे।

Arun Dwivedi

बताया जा रहा है कि जिले के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के कम्हिरया गांव निवासी अरुण कुमार द्विवेदी शुरू से कांग्रेस से जुड़े है। वह एमए और एलएलबी तक की शिक्षा ग्रहण की  है। वह शुरुआत में यूथ कांग्रेस से जुड़े रहे। इसके बाद जिला सचिव बनाए गए। फिर कांग्रेस ने इनको जिला महासचिव बना दिया। तब से करीब आठ साल से महासचिव के पद पर पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। 

 


इसी तरह मुगलसराय नगर पालिका के लाट नंबर एक निवासी पूर्व सभासद बृजेश कुमार गुप्ता को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बृजेश काशी विद्यापीठ से स्नातक हैं। इनका परिवार पुराना कांग्रेसी है। इनके पिता स्व. मोहनलाल गुप्ता कांग्रेस के टिकट पर चेयरमैन का चुनाव भी लड़ चुके हैं।


इन दोनों लोगों को जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। जिम्मेदारी मिलने पर शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है, जिसमें नारायणमूर्ति ओझा, आनंद शुक्ला, दशरथ सहित अन्य कांग्रेसी परिवार के सदस्य शामिल हैं।