चंदौली जिला कार्यालय पर भाजपा की प्रदर्शनी, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने किया उद्घाटन 

चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को जिला कार्यालय पर पार्टी के इतिहास एवं विकास के परिपेक्ष में प्रदर्शनी लगायी गयी।
 

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम

पार्टी के इतिहास एवं विकास की मिलेगी जानकारी

 कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी 

 

चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को जिला कार्यालय पर पार्टी के इतिहास एवं विकास के परिपेक्ष में प्रदर्शनी लगायी गयी। इसका उद्घाटन जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने फीता काटकर किया। इसमें लोगों को  भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का इतिहास जान सकते हैं। 


 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़ समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। 


उन्होंने कहा कि भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन किया गया है। कहा कि 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई। आज वह दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। राजनीतिक क्षेत्र में भाजपा की स्थापना युगांतकारी घटना मानी जाती है। 


इस मौके पर ओम प्रकाश सिंह, हरिचरण सिंह, जैनेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।