सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कांशीराम के लिए मांगा 'भारत रत्न', बीजेपी की नीतियों पर जमकर साधा निशाना

चन्दौली सपा कार्यालय में कांशीराम जयंती पर आयोजित PDA कार्यक्रम में सांसद वीरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार से मान्यवर कांशीराम को 'भारत रत्न' देने की मांग की। साथ ही उन्होंने यूपी पुलिस परीक्षा विवाद और एलपीजी किल्लत पर सरकार को घेरा।

 

कांशीराम को 'भारत रत्न' देने की मांग

पंडित शब्द वाले सवाल पर तीखी प्रतिक्रिया

दिल्ली बनाम लखनऊ की लड़ाई का दावा

एलपीजी किल्लत पर पीएम मोदी पर तंज

ब्राह्मण समाज को बताया दिशा देने वाला वर्ग

चंदौली जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को बहुजन समाज के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की जयंती पर 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चन्दौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने मान्यवर कांशीराम को 'भारत रत्न' देने की मांग उठाते हुए सत्ता पक्ष पर जमकर तंज कसे।

                                            <a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Iqxui9Hlk0U?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Iqxui9Hlk0U/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

भारत रत्न और राजनीतिक संकल्प
सांसद वीरेंद्र सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम ने शोषितों और वंचितों को राजनीतिक आवाज दी है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार उन्हें अविलंब 'भारत रत्न' से नवाजे। वीरेंद्र सिंह ने बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा, "मौजूदा सरकार से हमें ऐसी कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आई, तो हमारी सरकार सबसे पहले कांशीराम जी को भारत रत्न देने का काम करेगी।"

यूपी पुलिस परीक्षा और 'पंडित' शब्द पर विवाद
हाल ही में संपन्न हुई यूपी पुलिस की उपनिरीक्षक (SI) परीक्षा में 'पंडित' शब्द के विकल्प वाले एक विवादित सवाल पर सांसद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी खुद पूरी तरह कन्फ्यूज है। उन्होंने इसे आंतरिक कलह बताते हुए कहा, "यह अब दिल्ली बनाम लखनऊ की लड़ाई बन गई है।" इसी दौरान उन्होंने ब्राह्मण समाज की सराहना करते हुए उन्हें समाज का सबसे जागरूक और दिशा देने वाला वर्ग करार दिया।

LPG किल्लत और पीएम के पुराने बयान पर तंज
देश में रसोई गैस (LPG) की किल्लत को लेकर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने पीएम के पुराने 'नाली से गैस' वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अगर सरकार के पास नाली से गैस निकालने की कोई तकनीक है, तो उसे देश की जनता को बताना चाहिए ताकि लोग इस किल्लत से निजात पा सकें।

सपा कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब
कार्यक्रम के दौरान सपा जिलाध्यक्ष सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पीडीए के संदेश को गांव-गांव तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि आगामी समय में जनता इन सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।