वार्डों में डोर टू डोर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता
 

 

चंदौली जिले के चकिया इलाके में उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर डोर टू डोर सम्पर्क अभियान चलाया जा रहे हैं। इस क्रम में शुक्रवार को नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर जाकर लोगों से संपर्क करने के साथ ही उन्हें कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया।

इस दौरान श्रीप्रकाश मिश्रा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसे में जनता परिवर्तन मांग रही है। कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय देश की जनता अपने को सुरक्षित महसूस कर रही थी। अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाम लगा था। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता अपने साथ किए हुए छल का बदला अवश्य लेगी।

 अभियान में अरुण मिश्रा, महानंद तिवारी, राम सुमेर राम, श्रीकांत पाठक, टीआर दिनकर, इंद्रदेव उपाध्याय, पारस चौहान, नदीम खां, गुलाब तिवारी, संतोष मौर्या, रोहित मिश्रा, संदेश चौहान, सच्चिदानंद पांडेय, समीन, मोहन प्रसाद खरवार, गुलाब यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।