चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, बोले जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी- 2027 में चंदौली से बनेगा कांग्रेस का विधायक

कार्यकाल बढ़ाए जाने के बाद चंदौली कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी और मुगलसराय शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता का भव्य स्वागत हुआ। नेताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प लिया।
 

कार्यकाल बढ़ने पर कांग्रेस नेताओं का भव्य स्वागत

चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

2027 में चंदौली से कांग्रेस विधायक बनाने का संकल्प

18 महीनों की मेहनत और निष्ठा का मिला इनाम

मुगलसराय से कांग्रेस विधायक जिताने का बृजेश गुप्ता का दावा

चंदौली जिले में आज दिनांक 18 नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय 'चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन' में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के सभी जिला और शहर अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के फैसले के बाद आज पहली बार कार्यालय पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंदौली अरुण द्विवेदी और शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता का कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।

2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक बनाने का संकल्प
कार्यकर्ताओं के इस गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत होकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अरुण द्विवेदी ने दावा किया कि चंदौली में कांग्रेस के पास एक बेहद ताकतवर संगठन है, जिसके दम पर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सभी कार्यकर्ता मिलकर जिले से कांग्रेस का विधायक बनाएंगे। उन्होंने जनपद में पार्टी को और अधिक मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

18 महीनों की निष्ठा और ईमानदारी का मिला इनाम: देवेंद्र प्रताप सिंह
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से मौजूद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने दोनों नेताओं की पीठ थपथपाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी और शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता पिछले 18 महीनों से लगातार दिन-रात एक कर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटे हुए हैं। दोनों अध्यक्षों की इसी निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर पुनः अपना विश्वास जताया है। वहीं, मुगलसराय शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने भी हुंकार भरते हुए कहा कि इस बार मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का विधायक चुनकर सदन में जाएगा।

समारोह में सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे कांग्रेसजन
इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में जिले भर से आए वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय त्रिपाठी, मधु राय, तरुण पाण्डेय, रामानंद यादव, रजनीकांत पाण्डेय, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, गंगा प्रसाद, तौफीक खान, दया राम पटेल, विजय गुप्ता, दुर्गादत्त त्रिपाठी, कुलदीप वर्मा, नवीन पाण्डेय, गुलाब राम, हम्मीर शाह, बदरुद्वजा अंसारी, उदय उपाध्याय, शिवेंद्र मिश्रा, बेचन पाठक, दिलीप यादव, अमलेंदु पाण्डेय, असगर अली, प्रेमचन्द गुप्ता, मदन लाल, राजू कुमार, राकेश सिंह, पवन पासवान, रामौतार यादव, राजकिशोर सिंह, नियाज़ सैय्यद, अंसारी अहमद, जुगल किशोर, विकास खरवार, निखिल सिंह, मिठाई राम, शमशेर खान, संतोष चौबे, विनोद उपाध्याय, अनिल राम, अतुल दुबे, रमेश पाण्डेय, विजय कुमार, मुराहू बिंद, गुलाम मुहम्मद और मकसूद अली सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।