Congress Protest: आंदोलन को लेकर कांग्रेस की तैयारी, राष्ट्रीय व प्रदेश प्रवेक्षक पहुंचे चंदौली, 1 नवंबर को दिल्ली जंतर-मंतर पर धरने का ऐलान

चंदौली में कांग्रेस ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन की तैयारी तेज की, राष्ट्रीय पर्यवेक्षक सीताराम लांबा और ओमप्रकाश तिवारी पहुंचे, पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन।

 

कांग्रेस की आंदोलन को लेकर तैयारी

राष्ट्रीय प्रदेश प्रवेक्षक पहुंचे चंदौली

वोट चोरी आरोप पर प्रदर्शन

1 नवंबर दिल्ली जंतर-मंतर धरना

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी

चंदौली में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विपक्षी आंदोलन को लेकर चंदौली में कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पर्यवेक्षक सीताराम लांबा और ओमप्रकाश त्रिपाठी चंदौली पहुंचे और जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की।

जिला मुख्यालय पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने आगामी एक नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/9GzlNdSW7yc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/9GzlNdSW7yc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कांग्रेस कार्यालय में बैठक, भाजपा पर लगाए आरोप

पैदल मार्च से पहले चंद्रा त्रिपाठी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईसीसी प्रभारी सीताराम लांबा ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा कथित ‘वोट चोरी’ के जरिए सत्ता में बनी हुई है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें भाजपा के पक्ष में काम करने वाला बताया। लांबा ने कार्यकर्ताओं से दिल्ली में होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर तैयारी करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान, नौजवान, व्यापारी समेत समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से लोग ऊब चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाने की अपील की।

कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए सदर तहसील के बगल में स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी उद्यान पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने विकास पुरुष स्वर्गीय पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि आंदोलन में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी।

वहीं पीसीसी प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रदर्शन के दौरान मधु राय, राजेंद्र गौतम, सरिता पटेल, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, शिवेंद्र मिश्रा, राकेश सिंह, रामानंद यादव, बृजेश गुप्ता, दयाराम पटेल और तौफीक खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।