सैयदराजा में BJP कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह, विधायक सुशील सिंह ने दिया एकजुटता का मंत्र

सुशील सिंह ने कहा कि आज देश-विदेश में भारतीय जनता पार्टी विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
 

संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता का मान-सम्मान सबसे अहम

भारतीय जनता पार्टी विधायक सुशील सिंह ने भरा जोश

आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करने की जरुरत

चंदौली जिले के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में अंग्रेजी विद्यालय परिसर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी/संयोजक, बूथ अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर पंचायत के पार्षद और अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

पुष्पांजलि से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता का पूरा जीवन समर्पित होता है, और यही भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा, "कार्यकर्ताओं का मान सम्मान ही किसी भी जनप्रतिनिधि की पहली सोच होनी चाहिए।"

विकास कार्यों और भविष्य की प्रेरणा
विधायक ने कार्यकर्ताओं के सहयोग और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही पूरे इलाके में विकास कार्यों को मूर्त रूप देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम लोगों को ऐसा काम करना चाहिए कि आने वाली पीढ़ियां हमें याद करें और विकास की ओर हमेशा अग्रसर होती रहें।

सुशील सिंह ने कहा कि आज देश-विदेश में भारतीय जनता पार्टी विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने आगामी चुनावों पर जोर देते हुए कहा, "हम सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करना है तथा आगामी चुनाव में मजबूती के साथ कमल को खिलाने की कोशिश करनी है।"

विपक्षी दलों पर साधा निशाना
विधायक ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल जनता को गुमराह कर रहे हैं और भाजपा पर गलत आरोप लगा रहे हैं, क्योंकि उनके पास विकास का कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मजबूती से विपक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब दें।

कार्यक्रम का संचालन रामजी तिवारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर धनपुरा के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, बरहनी ब्लॉक प्रमुख पति महेंद्र सिंह, हर्बल उपाध्यक्ष राजेश सिंह, रमेश राय, राजेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, इंद्रजीत बिना, रमेश द्विवेदी, विपिन सिंह, राजेश तिवारी, अजीत पांडे, कमलाकांत, अनिल सिंह, परमानंद सिंह, सत्यवान, जयप्रकाश उपाध्याय, संजय उपाध्याय, श्रीराम चौबे, निधि खरवार, संगीता गुप्ता, जूली सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।