जनता की समस्याओं से भाग नहीं पाएंगे भाजपा के सांसद-विधायक, ये तैयारी कर रहे मनोज सिंह
 

मनोज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल योगी और मोदी के नाम को लेकर अपना भौकाल बनाने की कोशिश करते हैं। भारतीय जनता पार्टी विधायक और सांसद केवल कोरी बयानबाजी पर विश्वास रखते हैं।
 

समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की तैयारी

भाजपा के सांसद-विधायकों को घेरने की योजना

जानिए क्या करने वाले हैं पूर्व विधायक मनोज सिंह

चंदौली जिला में समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा 9 साल के कार्यकाल के बताई जा रही उपलब्धियों की चंदौली जिले में पोल खोलने की कोशिश करेंगे। वह मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने की कोशिशों के खिलाफ एक अभियान शुरू करने वाले हैं। जल्द ही वह चंदौली जिले की 9 बड़ी समस्याओं को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और चंदौली जिले की जनता के सामने पेश करेंगे, जिस पर चंदौली जिले का भारतीय जनता पार्टी के नेता चर्चा करना मुनासिब नहीं समझते हैं।

समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि इन समस्याओं से भाजपा के सारे नेता कन्नी काटने की कोशिश करते हैं, जबकि इन समस्याओं का चंदौली जिले की जनता पर सीधा असर पड़ता है। इसीलिए इन पर फोकस करने जा रहे हैं, ताकि सरकार व भाजपा नेताओं को इन पर चर्चा करके घेरा जा सके।

 

मनोज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल योगी और मोदी के नाम को लेकर अपना भौकाल बनाने की कोशिश करते हैं। भारतीय जनता पार्टी विधायक और सांसद केवल कोरी बयानबाजी पर विश्वास रखते हैं। पिछले कई सप्ताह से भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार कार्यक्रम करके भाजपा सरकार की बड़ी बड़ी उपलब्धियों को गिना रहे हैं, लेकिन चंदौली जिले की सिंचाई की समस्या, धान खरीद की समस्या, चंदौली पॉलिटेक्निक के जीर्णोद्धार की समस्या, नारायणपुर पंप कैनाल पूरी क्षमता से चलाने, नहरों की सफाई कराने, जिले में उच्च शिक्षा की व्यवस्था कराने, जनपद में किसी बड़े उद्योग की स्थापना कराने, चंदौली जिले में सेना भर्ती कराने, काला चावल की बिक्री कराने जैसी बातों पर केवल गोल मटोल जवाब देते हैं।

 इसे भी पढ़ें....भाजपा की 9 पोल खोलने निकले हैं मनोज सिंह, पहले दिन दिखायी पॉलीटेक्निक की हकीकत

समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता इन मुद्दों से भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह इन मुद्दों को जनता के बीच एक बार फिर से जीवित करने की कोशिश करेंगे, ताकि भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों की जवाबदेही सुनिश्चित कराई जा सके।