मुगलसराय से BJP टिकट की रेस में डॉ. प्रदीप मौर्य, दावेदारी पेश कर बोले- चंदासी कोयला मंडी और रेलवे के विकास पर होगा जोर

मुगलसराय विधानसभा 380 से बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्य ने दावेदारी पेश कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को अपना मुख्य एजेंडा बताया है।
 

मुगलसराय विधानसभा से डॉ. प्रदीप मौर्य दावेदार

बीजेपी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्य

शिक्षा स्वास्थ्य और युवा रोजगार पर जोर

चंदासी कोयला मंडी का करेंगे विकास

चंदौली जिले का हृदय है मुगलसराय

चंदौली जिले की बेहद महत्वपूर्ण मुगलसराय विधानसभा 380 से भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से उम्मीद जताई है कि एक निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी उन्हें इस बार सेवा करने का अवसर जरूर प्रदान करेगी। डॉ. मौर्य ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पिछले एक दशक से देश और प्रदेश में शासन कर रही है और वे कार्यकर्ता के नाते 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूल मंत्र को लेकर क्षेत्र में निकले हैं। 

चंदौली समाचार के पत्रकार विनय तिवारी से खास बातचीत के दौरान उन्होंने विस्तार से बात की और अपनी राजनीतिक इच्छा जाहिर की। पेश है मुगलसराय विधानसभा से टिकट के दावेदार डॉ. प्रदीप मौर्य से हुयी बातचीत की डिटेल रिपोर्ट....

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/CwceK7-fpzs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/CwceK7-fpzs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

राजनीतिक पृष्ठभूमि और पार्टी में निभाई कई अहम जिम्मेदारियां
डॉ. प्रदीप मौर्य का राजनीतिक सफर और सांगठनिक अनुभव काफी समृद्ध रहा है। उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके पूर्व वे पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। इसके अलावा पंडित दीनदयाल नगर (मुगलसराय) पालिका परिषद चुनाव के दौरान उन्हें पार्टी की ओर से चुनाव संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अपने इसी लंबे संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्र की जनसेवा के बल पर वे इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट की अपेक्षा रखते हैं।

चंदौली जिले का हृदय स्थल मानी जाती है मुगलसराय सीट
अपनी दावेदारी के कारणों को स्पष्ट करते हुए डॉ. प्रदीप मौर्य ने कहा कि मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र पूरे चंदौली जिले की चारों विधानसभाओं में सबसे प्रमुख और केंद्रीय स्थान रखता है। इसे पूरे जनपद का हृदय मानकर देखा जाता है। इस विधानसभा क्षेत्र की ऐतिहासिक, व्यापारिक और आर्थिक महत्ता काफी अधिक है। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का देश का विशाल रेलवे यार्ड मौजूद है, जो भारतीय रेल की पहचान है। इसके अलावा मुगलसराय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चंदासी मंडी पूरे एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी कोयला मंडी के रूप में प्रसिद्ध है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास व युवा रोजगार रहेगा मुख्य एजेंडा
चुनावी प्राथमिकताओं और मुद्दों के संबंध में बात करते हुए डॉ. प्रदीप मौर्य ने स्पष्ट किया कि यदि पार्टी उन पर विश्वास जताती है, तो उनका मुख्य मुद्दा केवल और केवल विकास ही होगा। उन्होंने कहा कि वे देश के युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर मानते हैं। इसलिए युवा शक्ति के सर्वांगीण विकास, उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मुहैया कराने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और बेहतर चिकित्सा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर उनका विशेष ध्यान रहेगा। वे मुगलसराय को एक विकसित, आदर्श और समृद्ध विधानसभा क्षेत्र बनाने का संकल्प लेकर क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

वर्तमान विधायक के प्रति सम्मान और पार्टी नेतृत्व पर भरोसा
मुगलसराय विधानसभा सीट पर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के ही वरिष्ठ नेता रमेश जायसवाल विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस संबंध में बात करते हुए डॉ. प्रदीप मौर्य ने कहा कि पार्टी के मौजूदा विधायक अपना कार्य कर रहे हैं, लेकिन एक कार्यकर्ता के नाते अपनी दावेदारी पेश करना उनका अधिकार है। उन्होंने पूरा विश्वास जताया कि यदि बीजेपी शीर्ष नेतृत्व उन पर भरोसा जताता है, तो वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे।