भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध, संविधान की वजह से है समाज के अधिकारों सुरक्षित
 

जितेन्द्र सिंह यादव 'जीतू' कहते हैं कि भाजपा संविधान विरोधी है, क्योंकि वह एक असमान समाज चाहती है। यह आरक्षण और समान अवसर की नीतियों का विरोध करती है।
 
pda jan panchayat

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का फरमान

पीडीए के हक और अधिकारों की रक्षा का कार्यक्रम

कार्यक्रम आयोजक राजाराम सोनकर ने किया सहयोग

चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशानुसार भाजपा की संविधान विरोधी सोच एवं पीडीए के हक और अधिकारों की रक्षा 'पीडीए चर्चा' निरंतर जारी है। मुगलसराय विधानसभा में कई नेता लगातार कार्यक्रम करके लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं।

pda jan panchayat

कार्यक्रम स्थल मुगलसराय (अलीनगर वार्ड न 5) कार्यक्रम आयोजक राजाराम सोनकर एवम् संजय राठौर  ने किया कार्यक्रम कि शुरुआत बाबा साहेब के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौजूद सपा नेताओ जमकर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया। जितेन्द्र सिंह यादव 'जीतू' ने कहते है कि भाजपा संविधान विरोधी है, क्योंकि वह एक असमान समाज चाहती है। यह आरक्षण और समान अवसर की नीतियों का विरोध करती है।

यही कारण है कि यह संविधान को व्यवस्थित रूप से कमजोर करने और आजादी के बाद से समतावादी राज्य बनाने के प्रयासों को खत्म करने की कोशिश कर रही है।"बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से पीडीए समाज के अधिकारों को सुरक्षित किया था।जीसे भाजपा खत्म करना चाहती है ।

इस मौके पर बाबूलाल यादव, आनन्द सिंह ,चंद्रभान यादव ,सिध्दांत जायसवाल,,महेंद्र यादव,चंद्रशेखर यादव, गुलशेर अरशद सिद्दीकी, अमरनाथ जायसवाल, विकास चौबे, गुलशेर अरशद सिद्दीकी, तस्लीम अंसारी मौजूद रहे।