समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान, पूर्व सपा प्रत्याशी चन्द्रशेखर यादव ने दिलाया सदस्यता
 

चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान को सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिलकर सफल बनाना है।
 

सपा का सदस्यता अभियान

कई दिग्गज नेता भी हुए शामिल

अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रहा है अभियान

चन्दौली जिले की मुगलसराय विधानसभा में बेचूपुर सर्कस रोड के पास समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार 380 विधानसभा मुगलसराय सपा के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव के द्वारा प्रारंभिक सदस्यता अभियान के क्रम में सपा के वरिष्ठ नेतागण और सेक्टर प्रभारी और सम्मानित जनता के साथ मिलकर समाजवादी सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सपा के कार्यकर्ताओं को प्रारंभिक सदस्य बनाया गया।

कार्यक्रम में चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान को सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिलकर सफल बनाना है। युवाओं और महिलाओं को बड़ी संख्या में पार्टी से जोड़ना है। समाजवादी पार्टी ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ सकती है और सभी को अधिकार दिला सकती है। दुनिया के जितने दुख दर्द हैं वह समाजवादी व्यवस्था से ही दूर हो सकते हैं। दूसरा कोई रास्ता नहीं है। 

इस दौरान मुसाफिर सिंह चौहान, गार्गी पटेल, राजकुमार जायसवाल, गुलशेर सिद्दिकी, चंद्रभान, राजाराम सोनकर, सुजीत कनौजिया, बंशराज पासवान, लल्लू बियार, लखेंद्र बियार, लव बियार, स्वदेशी गुप्ता, अरविंद पासवान, जितेंद्र मौर्या, गंगाराम, रमेश, सुशील, महेंद्र माही, नायाब रिंकू, सैफ अहमद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।