सूर्यमुनि तिवारी की जनचौपाल में लगे सरकार जिंदाबाद के नारे, जानिए क्यों हुआ ऐसा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के चहनिया क्षेत्र के मथेला एवं विशुनपुरा गांव में भाजपा सकलडीहा विधान सभा प्रभारी सूर्यमुनि तिवारी ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्यायें सुनीं। चौपाल में केंद्र व प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और विपक्षियों पर निशाना भी साधा। कहा जा रहा है कि लोगों की समस्या सुनने के
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के चहनिया क्षेत्र के मथेला एवं विशुनपुरा गांव में भाजपा सकलडीहा विधान सभा प्रभारी सूर्यमुनि तिवारी ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्यायें सुनीं। चौपाल में केंद्र व प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और विपक्षियों पर निशाना भी साधा।

कहा जा रहा है कि लोगों की समस्या सुनने के बाद तत्काल विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का निदान करने के लिए भी कहा गया। वहीं सरकार के द्वारा कराये गये कार्य से खुश होकर लोगों ने सरकार जिंदाबाद के नारे भी लगाये।

इस दौरान भाजपा विधानसभा प्रभारी सूर्य मुनि तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की यही मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाएं सभी लोगों तक गांव गांव तक पहुंचे। लोग लाभ ले भी रहे हैं। ऐसे तमाम योजनायें हैं, जो अन्य सरकारों में नहीं पहुंचा था। वह आज लोगों के दरवाजे पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की लोकप्रियता से विपक्षी दल घबरा गये हैं। इसीलिए अनाप शनाप बयान देकर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन जनता समझदार है।

इस मौके पर बनवारी पाण्डेय, सुभाष राम, श्यामसुंदर मौर्या, उषा देवी, रमेश तिवारी, रामचंद्र भारती, शिवकुमार राम, रविकांत चौहान, विक्रमा राम, मगरू राम, संजय कुमार एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे ।