भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हुए स्वतंत्र प्रकाश दुबे, बोले- कार्यकर्ताओं का नहीं होता सम्मान
पुरवा निवासी स्वतंत्र प्रकाश दुबे ने पलटा पाला
भाजपा में पैसे वालों का बढ़ रहा है बोलबाला
मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा क्षेत्र
चंदौली जिले के बचपन से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे पुरवा निवासी स्वतंत्र प्रकाश दुबे ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थाम लिया है। इस मौके पर उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बताते चलें कि स्वतंत्र प्रकाश दुबे ने कहा कि भाजपा अब कार्यकर्ताओं की नहीं बल्कि पैसे वालों की पार्टी बन गई है। जमीनी स्तर पर काम करने वालों का सम्मान नहीं होता। कार्यकर्ताओं की अनदेखी और अपमान आम बात हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जनता बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही है, लेकिन भाजपा नेताओं को इससे कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने दावा किया कि जनता में सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है और आगामी चुनाव में निश्चित रूप से परिवर्तन देखने को मिलेगा। बसपा ही अब आम जनता की आवाज़ उठाने वाली पार्टी बन चुकी है।
स्वतंत्र दुबे के इस कदम से क्षेत्रीय राजनीति में हलचल मच गई है। भाजपा को जहां इससे नुकसान की आशंका है, वहीं बसपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।