चंदौली के कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम राष्ट्रपति को दी गयी श्रद्धांजलि
देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सभा
पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया कार्यों को याद
चंदौली जिले में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने की। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके जीवन, आदर्शों और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जयंती के साथ मासिक बैठक भी सम्पन्न
जयंती आयोजन के साथ ही कांग्रेस की मासिक बैठक भी संपन्न की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा है, जिसे अपनाकर ही समाज व देश के विकास का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकता बनाए रखने और जनता से जुड़कर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, गंगा प्रसाद, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, श्रीकांत पाठक, राकेश सिंह, राकेश पाठक, उदय उपाध्याय, इंद्रजीत मिश्र, जगल किशोर, दिलीप यादव, अखिलेश पाण्डेय, पवन पासवान, संतोष चौबे, शमशेर खा, अभिषेक मौर्या, ललित शर्मा, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पाठक ने किया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जयंती समारोह को सफल बनाने में सहयोग किया और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।