चंदौली रत्न अवॉर्ड 2026: जिले के 5 दिग्गजों को मिलेगा सम्मान, अपनी दावेदारी पेश करने का सुनहरा मौका

'चंदौली समाचार' के 10 वर्ष पूरे होने पर 10 से 12 अप्रैल तक 'चंदौली कॉन्क्लेव 2026' का आयोजन होगा। इस महासंगम में जिले के विकास पर मंथन के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों की 5 बड़ी विभूतियों को 'चंदौली रत्न' से नवाजा जाएगा।
 

चंदौली रत्न पुरस्कार के लिए करें दावेदारी

तीन दिवसीय बौद्धिक महासंगम का भव्य आयोजन

विकसित चंदौली के लिए तैयार होगा व्हाइट पेपर

प्रवासी चंदौली वासियों को मिट्टी से जोड़ने की पहल

नीति आयोग और शासन के बीच बनेगा सेतु

उत्तर प्रदेश के 'धान का कटोरा' के रूप में विख्यात चंदौली जिला अब अपनी पहचान केवल कृषि तक सीमित नहीं रखेगा। जिले के सबसे भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल 'चंदौली समाचार' के गौरवशाली 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक अभूतपूर्व पहल की जा रही है। आगामी 10, 11 और 12 अप्रैल 2026 को तीन दिवसीय 'चंदौली कॉन्क्लेव 2026' का आयोजन होने जा रहा है, जो जिले की आकांक्षाओं को नई उड़ान देने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

चंदौली रत्न पाने के लिए यहां क्लिक करके अप्लाई करें..आखिरी तारीख 30 मार्च 2026 है....

विकसित भारत के लिए विकसित चंदौली का संकल्प
इस कॉन्क्लेव की परिकल्पना "विकसित भारत के लिए विकसित चंदौली" के विजन पर आधारित है। यह आयोजन महज एक उत्सव नहीं, बल्कि नीति आयोग द्वारा चयनित इस 'आकांक्षात्मक जिले' की चुनौतियों और संभावनाओं के बीच संवाद का एक सेतु है। तीन दिनों के इस गहन विमर्श के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे, जिसका निष्कर्ष एक 'विजन डॉक्यूमेंट' के रूप में उत्तर प्रदेश शासन और भारत सरकार को भेजा जाएगा।

तीन दिवसीय सत्रों की रूपरेखा
कॉन्क्लेव को तीन महत्वपूर्ण चरणों में बांटा गया है, ताकि हर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तलाशा जा सके.....

प्रथम दिन (10 अप्रैल 2026): यह दिन शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ उद्योग व स्टार्ट-अप के नाम रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के समक्ष विशेषज्ञ और चिकित्सा जगत की हस्तियां बुनियादी ढांचे में सुधार और आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता पर चर्चा करेंगी।

चंदौली रत्न पाने के लिए यहां क्लिक करके अप्लाई करें..आखिरी तारीख 30 मार्च 2026 है....

द्वितीय दिन (11 अप्रैल 2026 ): इस दिन 'रिपोर्ट कार्ड' सत्र होगा, जिसमें जिले के 10 से 15 प्रमुख विभागों के अध्यक्ष अपनी योजनाओं की धरातलीय हकीकत पेश करेंगे। साथ ही साथ जिले की उन समस्याओं पर चर्चा होगी, जिससे लोग हर दिन रुबरू होते हैं, जिनको हल किया जाना जरुरी है।

तृतीय दिन (12 अप्रैल 2026): समापन सत्र में जिले के लिए बनने वाली भविष्य की योजनाओं व जरुरतों पर केंद्रित होगा। वरिष्ठ अधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक मिलकर भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे। साथ ही आखिरी दिन 'चंदौली रत्न' पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार को पाने के लिए आपको अपनी दावेदारी पेश करनी होगी और आयोजन समिति के द्वारा हर क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ दावेदारों का चुनाव किया जाएगा। 

 

'चंदौली रत्न' पुरस्कार: प्रतिभाओं को सम्मान
इस कॉन्क्लेव का सबसे बड़ा आकर्षण "चंदौली रत्न" पुरस्कार होगा। अंतिम दिन पांच विशिष्ट श्रेणियों में उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने जिले का मान बढ़ाया है या जिले को आगे बढ़ाने की सोच रखते हैं......

शिक्षा रत्न: शैक्षिक नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए

चिकित्सा रत्न: स्वास्थ्य सेवाओं में लीक से हटकर कार्य करने के लिए 

उद्योग रत्न: स्थानीय स्तर पर उद्योग स्थापित करके जिले को पहचान देने व  रोजगार सृजन करने की कोशिश करने वाले उद्यमियों के लिए

पंचायत रत्न: ग्राम विकास का आदर्श मॉडल प्रस्तुत करने वाले प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों के लिए

सेवा रत्न: लीक से हटकर या पूरे डेडीकेशन के साथ काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए

जिले का कोई भी नागरिक या जिले में काम करने वाला सरकारी कर्मचारी जो इन श्रेणियों में पात्रता रखता है, वह अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। ऐसे लोगों को इस लिंक पर क्लिक करके अपनी दावेदारी के लिए आवेदन करना है और 30 मार्च तक आवेदन करना है....

चंदौली रत्न पाने के लिए यहां क्लिक करके अप्लाई करें..आखिरी तारीख 30 मार्च 2026 है....

चंदौली जिले के लोगों को कनेक्ट करने की योजना
चंदौली की मिट्टी से जुड़े जो लोग आज सात समंदर पार या देश के महानगरों में सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं, यह मंच उन्हें अपनी जड़ों की ओर लौटने का निमंत्रण दे रहा है। आयोजन का उद्देश्य प्रवासियों के अनुभव और निवेश को जिले के विकास से जोड़ना है।

कॉन्क्लेव की समाप्ति के बाद एक विस्तृत 'व्हाइट पेपर' तैयार किया जाएगा, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और नीति आयोग को भेजा जाएगा। 'चंदौली समाचार' की टीम पूरे वर्ष इन सुझावों पर अमल कराने के लिए सरकारी विभागों के साथ पैरवी करेगी।

चंदौली रत्न पाने के लिए यहां क्लिक करके अप्लाई करें..आखिरी तारीख 30 मार्च 2026 है....

पूरे कार्यक्रम होगा LIVE प्रसारण
इस ऐतिहासिक महाकुंभ का हिस्सा बनने, वक्ता के रूप में शामिल होने या 'चंदौली रत्न' के लिए सुझाव देने हेतु आप मोबाइल नंबर 9415640378 या 7355552234 पर संपर्क कर सकते हैं। अपनी प्रोफाइल या सुझाव chandauliconclave@gmail.com पर ईमेल भी किए जा सकते हैं। इस आयोजन को जन-जन का मंच बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों पर #ChandauliConclave2026 के साथ लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।