महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा के आखिरी दिन भी दिखा कांग्रेसी नेताओं में जोश, निशाने पर रही भाजपा
 

महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा के आखिरी दिन मुगलसराय विधानसभा में नुक्कड़ सभा के साथ संपन्न हुयी।
 

महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा

आखिरी दिन भी दिखा कांग्रेसी नेताओं में जोश

निशाने पर रही भाजपा

चंदौली जिले में आज महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा के आखिरी दिन मुगलसराय विधानसभा के बबुरी से होते हुए गौरी, बजहां, सोंईडीह, श्रीकंठपुर, बनौली, सलेमपुर होते हुए चट्टी पर नुक्कड़ सभा के साथ संपन्न हुयी। इस मौके पर कहा गया कि वर्तमान सरकार के महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ मात्र कांग्रेस पार्टी ने ही अकेले अपनी आवाज उठा है। 

 इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी जैनेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे बीजेपी की सरकार में सबसे ज्यादा बिजली बिल के दाम बढ़ गए हैं। युवा प्रतिदिन अपना रोजगार खोता जा रहा है। आने वाले समय में असुरक्षा के चलते हर दिन युवा आत्महत्या कर रहे हैं। इसलिए हर किसी का भरोसा सरकार से उठ गया है।

 जैनेन्द्र ने आगे कहा कि जिस दिन कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी युवाओं को नौकरी देनी सरकारी की प्राथमिकता होगी। 20 लाख युवाओं को रोजगार, महिलाओं को 40% नौकरी में आरक्षण देने का कार्य करेगी। इसके साथ साथ किसानों का पूरा कर्जा माफ करते हुए बिजली बिल हाफ करने का काम करेगी। उसके अलावा आशा बहनों को 10 हजार प्रतिमाह मानदेय, कोरोना काल का बिजली बिल पूरी तरह से माफ, आर्थिक रूप कमजोर लोगों को 25 हजार की आर्थिक मदद देने का काम करेगी। इसके साथ साथ महिलाओं को साल में 3 गैस सिलिंडर फ्री देने का भी कांग्रेस पार्टी वायदा कर रही है।  

डॉ. नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि भाजपा के स्थानीय नेताओं को जनहित के मु्द्दों पर काम करने की फुरसत नहीं है और न ही वह अधिकारियों पर अपना दबाव बना पा रहे हैं। अधिकारी मनमाने ढ़ंग से काम कर रहे रहें व नेता उदासीन बने हुए हैं। न भरोसा हो तो आप चंदौली जिले के रेलवे ओवर ब्रिज को देख लीजिए। वह मनमाने तरीके से बन रहा है। ऐसा लग रहा है कि भाजपा के नेता पुल के काम को चुनाव के समय भुनाना चाह रहे हैं इसीलिए जानबूझकर देरी से बनवा रहे हैं।

पदयात्रा में अकील अहमद बाबू ने भी कहा कि मुगलसराय विधानसभा में जितना विकास कार्य होना चाहिए नहीं हुए। पिछले 20 सालों में सपा-भाजपा व बसपा के विधायकों ने कोई काम नहीं किया, जिससे इलाके की समस्या दूर हो जाय। 

इस सभा और पदयात्रा का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष विवेक सिंह ने किया। इस सभा में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आंनद शुक्ला, माधवेन्द्र मूर्ति ओझा, नवीन पाण्डेय, साजु पाण्डेय, रजनी पाण्डेय, मधु राय, राजेश तिवारी, शिवप्रकाश, राधे, अत्रि तिवारी, किसलय सिंह, विमलेश पाण्डेय, श्रीवेन्द्र मिश्रा, विकाश, प्रकाश, कृष्णा, रत्नेश, आसिफ के साथ सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे। आज लगभग 12 किमी की पदयात्रा की गयी।