21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 'लखनऊ चलो' की रणनीति बना रहे कर्मचारी, ऐसी है तैयारी
 

चंदौली जिले में कर्मचारी शिक्षक, अधिकारी एवं  पेंशनर्स अधिकार मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डा० दिनेश चंद्र शर्मा के आवाहन पर चल रहे क्रमिक आंदोलन के क्रम में आगामी 30 नवंबर 2021 को प्रदेश के समस्त जनपदों के समस्त कर्मचारी संगठनों के लोगों द्वारा लखनऊ के इको गार्डन में विशाल प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 

 
'लखनऊ चलो' की रणनीति बना रहे कर्मचारी

चंदौली जिले में कर्मचारी शिक्षक, अधिकारी एवं  पेंशनर्स अधिकार मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डा० दिनेश चंद्र शर्मा के आवाहन पर चल रहे क्रमिक आंदोलन के क्रम में आगामी 30 नवंबर 2021 को प्रदेश के समस्त जनपदों के समस्त कर्मचारी संगठनों के लोगों द्वारा लखनऊ के इको गार्डन में विशाल प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 

उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी चंदौली के सभागार में जनपद के समस्त संगठनों के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक 3 बजे आयोजित की गई बैठक में 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आगामी 30 नवंबर को लखनऊ चलो के कार्यक्रम के रणनीत पर विस्तृत चर्चा की गई।

 संगठनों के ब्लॉक अधिकारियों को अपने अपने वाहनों और लोगो की सूची निर्देश के अनुसार जिलाध्यक्ष को सौंपने को कहा गया। प्रत्येक विकास खंड से शिक्षकसंघ के ओर से एक बड़ी बस के साथ 50 लोगों को प्रस्थान करने का आवाहन किया गया।

 ऐसे ही अन्य संगठन जैसे कलेक्ट्रेट संघ, अमीन संघ, राज्य कर्मचारी संघ, लेखपाल संघ, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, ट्रेजरी संघ, परिवहन संघ, शिक्षामित्र संघ, अनुदेशक संघ, रसोइया संघ, सहित सभी संगठनों द्वारा भारी संख्या में लखनऊ पहुंचने की हुंकार भरी गई।

इस बैठक में श्री अखिलेश मिश्र, श्रवण कुमार, राम इच्छा सिंह, राम सिंह, सत्यमूर्ति ओझा, श्रवण कुमार, अश्विनी श्रीवास्तव, वेदप्रकाश वर्मा ,रामप्रवेश यादव, डाo संजय सिंह, जैद अहमद, आनंद सिंह, अशोक सिंह, विकास यादव, यशवर्धन सिंह, प्रमोद सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, अतुल सिंह, नवीन सिंह, विवेक सिंह, राजकुमार गोंड, सदानंद दुबे, सहित भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सच्चिदानंद पांडे व धन्यवाद ज्ञापन जफर अहमद ने किया।