कार्यकर्ता ही भाजपा के रीढ़, इन्हीं के दम पर बनी है केन्द्र व राज्य की सरकार सरोज पांडेय

सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के एक निजी संस्थान पर भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा विधानसभा के मण्डल पदाधिकारियों के बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 

2022 के चुनाव जीतने के लिए टिप्स दे रही हैं सरोज पांडेय

मंडल पदाधिकारियों को समझाने की कोशिश

चंदौली जिले की सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के एक निजी संस्थान पर भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा विधानसभा के मण्डल पदाधिकारियों के बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद व सह प्रभारी भाजपा उत्तर प्रदेश श्रीमती सरोज पाण्डेय ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी श्रीमती मीना चौबे ने व संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र पाण्डेय किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। 

इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं। इन लोगों की बदौलत एक बार फिर उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही है। आज मोदी सरकार व योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित कर रही हैं। कार्यकर्ता व पदाधिकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक जाए व केंद्र की मोदी सरकार और सूबे की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों को बतायें। 

2022 के विधानसभा चुनाव में किस तरह से तैयारी करनी है और कैसे बूथ मैनेजमेंट करते हुए चुनाव जीतना है..इसके बारे में सभी कार्यकर्ताओं को विस्तृत मार्गदर्शन किया। कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही आज केंद्र व सूबे में भाजपा की सरकार बनी है। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ लोगों को कार्यकर्ताओं की बातों पर गौर करने के लिए संकेत देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की कभी भी उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। 

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह, कृष्णानंद पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, राणा सिंह, प्रमोद सिंह, राजेश सिंह, राजेश द्विवेदी, विवेक यादव, अरविंद पाण्डेय व अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।