सपा के 50 कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल, सूर्यमुनि ने दिलायी सदस्यता

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की सकलडीहा विधानसभा के बलुआ ग्राम सभा मोहम्मदपुर में भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य सूर्यमणि तिवारी द्वारा 50 लोगों को समाजवादी से भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित कराया गया और सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई दी गई। बताते चलें कि लगातार संगठन के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को मजबूत
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की सकलडीहा विधानसभा के बलुआ ग्राम सभा मोहम्मदपुर में भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य सूर्यमणि तिवारी द्वारा 50 लोगों को समाजवादी से भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित कराया गया और सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई दी गई।

बताते चलें कि लगातार संगठन के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए तरह तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उसी क्रम में समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले रहे लोगों को भी भाजपा में जोरदार तरीके से शामिल कराया जा रहा है।

आज जिला पंचायत सदस्य श्रवण यादव, साधू यादव ,पप्पू यादव ,अनिल यादव, जगदीश यादव, रामाश्रय यादव हीरालाल यादव सहित अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान मौके पर पहुंचे भाजपा नेता सूर्यमणि तिवारी ने बताया कि समाजवादी पार्टी अब सबका साथ सबका विकास के एजेंडे को तेज कर दिया है जिसके कारण लोगों द्वारा उनके कार्यों के प्रति प्रभावित होने के कारण अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में सम्मिलित होने का कार्य किया जा रहा है। जिससे कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी मजबूती की ओर अग्रसर हो रही है।

इस दौरान भाजपा नेता अरविंद यादव, बबलू, दिनेश मिश्रा तथा मंडल अध्यक्ष संस्था राजभर सहित तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहे।