दुकानदार प्रतिष्ठानों पर लगवाएं CCTV कैमरे, शांतिपूर्वक मनाएं सारे त्यौहार 
 

सीओ ने कहा कि यदि आपको कोई अराजक तत्व दिखे तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को देने का काम करें। इससे अराजकता फैलने से पहले ही लगाम लगाया जा सकता है। 
 

चंदौली जिले की कमालपुर पुलिस चौकी पर धीना थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। इसमें व्यापारियों की समस्याओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गयी। वहीं आगामी त्यौहारों, दुर्गापूजा व दशहरा को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गयी। 

सीओ सकलडीहा राजेश कुमार राय ने कहा कि सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना जरूरी है। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन सदैव आपके साथ है। कमालपुर बाजार में सुरक्षा समिति बनाना नितांत जरूरी है। इसके लिए पहल कर सुरक्षा समिति बनाने का काम किया जाएगा। दुर्गापूजा, दशहरा त्यौहार पर अराजक तत्वों पर विभाग निगरानी कर रही है। दशहरा मेला के दिन कमेटी वालेंटियर बनाने का काम करें। इससे मेला को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में काफी सहूलियत हो जाती है। 

सीओ ने कहा कि यदि आपको कोई अराजक तत्व दिखे तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को देने का काम करें। इससे अराजकता फैलने से पहले ही लगाम लगाया जा सकता है। 

इस मौके पर चौकी प्रभारी सुग्रीव गुप्ता, शंकर गुप्ता, दयाराम यादव, दिवाकर राय, मनोज अग्रहरि, शिवजी वर्मा, दिलशेर अहमद, अशोक मौर्या, इमरान अली, पुमपुम दुबे, त्रिलोकी नाथ जायसवाल, राजू अग्रहरि, दिलीप त्रिशूलिया, खखनु अग्रहरि, गोपाल गुप्ता आदि रहे।