अस्ताचल भगवान सूर्य को अर्घ देने के बाद आज की पूजा संपन्न, तालाब पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
 

 इस महापर्व पर जहां महिलाओं की अनन्य भक्ति भगवान सूर्य के प्रति दिखती है। कहा गया है कि उगते सूर्य को सलाम सब करते हैं परंतु इस महापर्व में डूबते सूर्य की महत्ता को भी बता दिया।
 

चंदौली जिले के सकलडीहा बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर के पोखरे पर छठ महापर्व के प्रथम दिन सकलडीहा तहसील सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में व्रती महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान व्रती महिलाओं की सुविधा हेतु ग्राम प्रधान सहित स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य  जगह-जगह मुस्तैद दिखे और भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन भी मौजूद रहा।

दुर्गा माता मंदिर पर सकलडीहा कस्बे से जुड़े अगल-बगल के तमाम गांव जैसे तेंदुईपुर, नागेपुर, सकलडीहा अंबेडकरनगर, टिमिलपुर और सकलडीहा कस्बा की तमाम व्रती महिलाएं इस छठ के महापर्व पर अपनी श्रद्धा के साथ अस्ताचल भगवान सूर्य को अर्घ देकर व्रत का पालन करती है। अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए या फिर पूर्ण हुई मनोकामना की वजह से कुछ भक्त अपने घर से घाट तक लेटते हुए पहुंचे।

 

इस महापर्व पर जहां महिलाओं की अनन्य भक्ति भगवान सूर्य के प्रति दिखती है। कहा गया है कि उगते सूर्य को सलाम सब करते हैं परंतु इस महापर्व में डूबते सूर्य की महत्ता को भी बता दिया।  कल प्रातः व्रती महिलाएं वापस घाट पर आकर भगवान भास्कर को  उदय होने पर अर्घ देकर अपना व्रत समाप्त करेंगी।