जानिए कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना का सकलडीहा में कैसा चल रहा है प्रचार

कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार घोषित होने का फायदा उठाते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना अपने इलाके में अपनी रणनीति के हिसाब से प्रतिदिन चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़ते हैं
 
 कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना का प्रचार
चंदौली जिले की सकलडीहा विधानसभा सीट पर सबसे पहले कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार घोषित होने का फायदा उठाते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना अपने इलाके में अपनी रणनीति के हिसाब से प्रतिदिन चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़ते हैं और उन्हें आशा अनुरूप समर्थन भी मिल रहा है।

बताते चलें कि सकलडीहा विधानसभा के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना अपने प्रचार अभियान में पूरे दमखम के साथ घर घर जाकर अपने मतदाताओं से भारी मतों से जिताने की अपील कर रहे हैं।

शनिवार को कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने घरचित, सेवखर खुर्द, सेवखर कला, राउतपुर, केशवपुर के गांव में जाकर जन चौपाल लगाकर लोगों से मुलाकात की और घर घर जाकर सब का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर देवन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी की कर्मस्थली चंदौली जनपद रहा है। आप लोगों ने 32 वर्ष पूर्व कांग्रेस की सरकार बनाने का जो कार्य किया था, उसे फिर से दोहराइए। क्योंकि कांग्रेस ही प्रदेश में विकास लाएगी और किसानों गरीबों उत्थान का कार्य करेगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश की कमान माननीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। इस बात का दावा करते हुए देवेंद्र सिंह मुन्ना अपनी जनता से अपनी जीत दिलाने की अपील करते हुए प्रचार प्रसार कर रहे हैं।