टेकापुर डैना गांव में लगी आग, 10 बीघे फसल जलकर राख  

चंदौली जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के टेकापुर डैना गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गई।
 

अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई

किसान कठिन परिश्रम कर गेहूं की फसल से कई सपने संजोए थे की आग में सभी सपने खाक हो गए

    चंदौली जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के टेकापुर डैना गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गई।

    आपको बता दें कि शनिवार को सकलडीहा थाना क्षेत्र के टेकापुर डैना गांव के सिवान में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे लगभग 10 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग की सूचना के बाद ग्रामीण जैसे तैसे हाल में दौड़ गए और विकराल आग को कठिन मेहनत के बाद किसी तरह काबू में किया। गेहूं जलने वालों में तूफानी साव की खेती को बटाई पर लेकर बरठींग ग्राम प्रधान संतोष यादव करते थे उनका ज्यादा नुकसान हुआ है वहीं टेकापुर गांव के संजय तिवारी,कमलेश तिवारी और जयप्रकाश तिवारी का भी गेहूं जल गया है।

<a href=https://youtube.com/embed/9J6Rstsr6tQ?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/9J6Rstsr6tQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">


किसान कठिन परिश्रम कर गेहूं की फसल से कई सपने संजोए थे की आग में सभी सपने खाक हो गए। सूचना के बाद 112 नंबर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई,तहसील प्रशासन को भी आग को सूचना दे दिया गया है।