विधायक ने बढ़ाया रौशन का हौसला, नेट की परीक्षा में हो गया है पास

चंदौली जिले के सकलडीहा कस्बे के एक आटा चक्की व्यवसाई कृष्णचन्द्र जायसवाल का बेटे का  राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए सेलेक्शन होने पर घर परिवार के लोगों में खुशी का माहौल था। वहीं सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह ने भी घर पर जाकर रौशन जायसवाल की हौसला अफजायी की है
 
विधायक प्रभुनारायण सिंह ने भी घर पर जाकर रौशन जायसवाल की हौसला अफजायी की है

चंदौली जिले के सकलडीहा कस्बे के एक आटा चक्की व्यवसाई कृष्णचन्द्र जायसवाल का बेटे का  राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए सेलेक्शन होने पर घर परिवार के लोगों में खुशी का माहौल था। वहीं सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह ने भी घर पर जाकर रौशन जायसवाल की हौसला अफजायी की है।

आटा चक्की चलाकर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा-दीक्षा देने वाले कृष्णचंद्र जायसवाल का पुत्र रौशन जायसवाल राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पास कर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहा है। परीक्षा में चयनित होकर उसने परिवार का नाम रौशन किया है। सोमवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव प्रोफेसर के घर पहुंचकर सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाने का काम किया। इस मौके पर कस्बा के व्यापारी सहित अन्य छात्र मौजूद रहे। 

कस्बा के कृष्णचंद्र जायसवाल के तीन पुत्र अजीत जायसवाल, अमित जायसवाल और रौशन जायसवाल है। अजीत जायसवाल प्रखंड लेखाधिकारी पद पर मध्य प्रदेश में तैनात है। अमित जायसवाल भी अपनी तैयारी में जुटा है। वहीं रौशन सकलडीहा इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पास करने के बाद 2019 में बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ सांइस की उपाधि प्राप्त किया। इसके बाद राष्ट्रीय पात्रता की परीक्षा पास कर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिये पात्रता हासिल करने पर परिजनों में खुशी की लहर छायी है।