बच्चों के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर काटा केक, बांटी गई मिठाईयां
 

आज उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बच्चों के बीच में केक काटकर और मिष्ठान का वितरण करके प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की गई।
 

चहनियां क्षेत्र के मारूफपुर में मनाया जन्मदिन

केक काटकर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

चंदौली जिले के चहनिया मारुफपुर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 72वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर उनका जन्मदिन शुक्रवार को क्षेत्र के मारूफपुर बाज़ार में समाजसेवी राकेश यादव रौशन के नेतृत्व में बच्चों के बीच केक काटकर मनाया गया।

बताते चले कि  बच्चों ने नरेंद्र मोदी जी आप जियो हजारों साल के नारे के साथ प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना भी किया।

 इस अवसर पर राकेश यादव रौशन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री जी देश के विकास के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। आज उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बच्चों के बीच में केक काटकर और मिष्ठान का वितरण करके प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की गई। ताकि वे देश के विकास में अधिक से अधिक अपना योगदान दे सकें।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान जमालपुर ज्ञानी जैल सिंह यादव, नौशाद अहमद, आकाश यादव, रहमत अली सहित बच्चे-बच्चियां उपस्थित थे।