तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी देख खोजने लगी है पुलिस

चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा जन्मदिन पर तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

 

बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव का मामला

जन्मदिन पर तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होने से मची खलबली

हथियारों के प्रदर्शन पर पुलिस विभाग सख्त

बलुआ थाना प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई की कही बात

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रभुपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के चक्कर में कानून की धज्जियां उड़ा दीं। युवक ने अपनी बर्थडे पार्टी के दौरान चाकू की जगह सीधे धारदार तलवार से केक काटा। इतना ही नहीं, बकायदा इस पूरे वाकये का वीडियो भी बनवाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर कर दिया गया। देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव का मामला
जन्मदिन पर तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होने से मची खलबली
हथियारों के प्रदर्शन पर पुलिस विभाग सख्त@baluacdi @chandaulipolice @adgzonevaranasi @IgRangeVaranasi pic.twitter.com/WZdpynduCI

— Chandauli Samachar (@chandaulinews) June 15, 2026


हथियारों के प्रदर्शन पर पुलिस सख्त
उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन, अवैध स्टंटबाजी और सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो पोस्ट करने को लेकर पहले से ही भारी कड़ाई बरती जा रही है। इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अब स्थानीय पुलिस विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की सटीक पहचान करने और उसके ठिकाने का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस का साफ कहना है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले ऐसे कृत्यों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थानाध्यक्ष बोले- तथ्य सही पाए जाने पर होगी उचित कार्रवाई
इस पूरे मामले को लेकर बलुआ थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि फिलहाल ऐसा कोई लिखित मामला उनके सामने सीधे तौर पर नहीं आया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रहे इस वीडियो की बारीकी से जांच कराई जा रही है। यदि जांच के दौरान वायरल वीडियो की पुष्टि होती है और सारे तथ्य पूरी तरह सही पाए जाते हैं, तो नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित युवक के खिलाफ सख्त कानूनी (विधिक) कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।