पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जानिए कैसे भारी मात्रा में विदेशी पिस्टल व मैगजीन की हो रही थी तस्करी
सैदपुर गंगा पुलिया के पास तस्कर दबोचा गया
बिहार के मुंगेर का रहने वाला है तस्कर गुड्डू
5 विदेशी पिस्टल और 5 मैगजीन बरामद
चंदौली जनपद के बलुआ थाना पुलिस व एसओजी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से पांच विदेशी पिस्टल व 5 मैगजीन बरामद किया है। यह पिस्टल भदोही तस्करी के लिए के जा रही थी, और कमीशन पर पहुंचाने वाले गुड्डू पुत्र सोहराब मुंगेर बिहार निवासी को पुलिस ने बलुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर गंगा पुलिया के समीप से गिरफ्तार कर कार्यवाही की है ।
आपको बता दें कि चंदौली जनपद के बलुआ थाना पुलिस व एसओजी सर्विलांस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए असलहे की तस्करी करने वाले तस्कर गुड्डू पुत्र सोहराब मुंगेर बिहार निवासी को बलुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर गंगा पुलिया के समीप वाहन का इंतजार करते समय गिरफ्तार किया है। उसके पास से पांच विदेशी पिस्टल व पांच मैगजीन झोले से बरामद हुई।
पूछताछ में अभियुक्त में बताया की पिस्टल मेड इन विदेशी दिखाया गया है,लेकिन मुंगेर में बनती है। यह पिस्टल मुंगेर बिहार से लाकर विनय शर्मा पुत्र अज्ञात को भदोही देना था, जिसके लिए मैं जा रहा था इस पिस्टल को प्रति पिस 25000 में देना था। प्रति पिस्टल मुझे तीन हजार रुपए कमीशन मिलता है। जबकि वहां के लोग इस पिस्टल को ऊंचे दाम पर बेच कर अच्छी खासी कमाई करते हैं।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि अवैध रूप से तस्करी के लिए 5 पिस्टल और 5 मैगजीन ले जाई जा रही थी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है और इस मामले में दो अभियुक्त और चिन्हित किए गए हैं उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है,और इस मामले में जो जो लोग शामिल हैं उन सबको शामिल कर उन पर कार्यवाही की जाएगी,ताकि तस्करी करने वालों पर नकेल कसी जाए।