सकलडीहा कोतवाली के सघन क्षेत्र तिराहे के पास हादसा, बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
 

सकलडीहा कोतवाली इलाके में अवैध रूप से बिना नंबर के बालू लदे ट्रैक्टर इसी तरह से दौड़ते रहते हैं और आए दिन उनसे दुर्घटनाएं होती हैं। पुलिस इन पर लगाम लगाने के बजाय  इनसे गुपचुप तरीके से धन उगाही किया करती है।
 

बोगा ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी

लोगों ने घायल हालत में भेजा अस्पताल


चंदौली जिले की सकलडीहा कोतवाली इलाके के सघन क्षेत्र तिराहे पर एक बिना नंबर की बालू लदे बोगा ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचकर घायल को तत्काल अस्पताल के लिए भिजवाया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

https://twitter.com/chandaulinews/status/1650100825572913152?t=VJqfLCJb8yjO7CEfnvQJdQ&s=19


 वहीं घटनास्थल पर बोगा ट्रैक्टर और बाइक मौजूद है। बाइक का नंबर यूपी 67 एक्स 8793 है। जबकि ट्रैक्टर पर कोई नंबर नहीं लगा है। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

 

 बताया जा रहा है कि सकलडीहा कोतवाली इलाके में अवैध रूप से बिना नंबर के बालू लदे ट्रैक्टर इसी तरह से दौड़ते रहते हैं और आए दिन उनसे दुर्घटनाएं होती हैं। पुलिस इन पर लगाम लगाने के बजाय  इनसे गुपचुप तरीके से धन उगाही किया करती है, जिससे इस तरह की गाड़ियां बेलगाम होकर दौड़ती रहती हैं।