सपा नेता ने होली मिलन समारोह के बहाने बिंद समाज की टटोली नब्ज, एकजुट होने की बतायी जरूरत
 

डॉ वीरेंद्र बिंद ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि बिंद समाज को एकजुट होकर अपनी ताकत को दिखलाने का काम करना होगा। समाज को मजबूत करने के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना होगा।
 
 holi milan samaroh

 होली मिलन के बहाने बिरादरी को ललकार गए वीरेंद्र बिंद

फूलन देवी व महाराजा वेणु बिंद के बारे में की चर्चा

समाज को एकजुट होकर लड़नी होगी अपनी लड़ाई

चंदौली जिले के बिंद स्वाभिमान संघ के तत्वाधान  में रविवार को बहेरी गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सपा नेता ने बिंद समाज को एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़ने के लिए ललकारा और कहा कि हम सभी राजनीति में भी अपनी जगह तभी बना सकते हैं, जब एकजुट होकर एक बैनर के चले अपनी बात करें।   

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सपा नेता डॉ. वीरेंद्र बिंद ने पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी व चक्रवर्ती महाराजा वेणु बिंद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा  गया।

डॉ वीरेंद्र बिंद ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि बिंद समाज को एकजुट होकर अपनी ताकत को दिखलाने का काम करना होगा। समाज को मजबूत करने के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना होगा। इसके लिए अपने बच्चों को शिक्षित करने की जरूरत है। तभी हमारे बिंद समाज का उत्थान हो सकता है। शिक्षा वह हथियार है, जिससे हम अपने अधिकार को प्राप्त कर सकते हैं। समाज को एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी। तभी हम सभी राजनीति में भी अपनी जगह बना सकते हैं। अपना समाज यदि राजनीति में मजबूत होगा तभी बिंद समाज आगे बढ़ा या जा सकता है।

सभा की अध्यक्षता राजेंद्र बिंद व संचालन बिंद स्वाभिमान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका बिंद ने किया। इस मौके पर मोती लाल बिंद, महेंद्र बिंद, संतोष बिंद, हनुमान बिंद, सतेंद्र एडवोकेट, मनोज बिंद, सीताराम बिंद, राधिका बिंद, उदल बिन्द, सिंहासन बिंद, रामचंद्र बिंद, निरहु बिन्द, लाल बहादुर बिंद,धर्मेंद बिंद आदि रहे।