गढ्ढे में तब्दील हुआ मुगलसराय जाने वाला मुख्य मार्ग, राहगीर हो रहे परेशान
 

चहनिया बाजार से लेकर भूपौली होते हुए मुगलसराय तक करीब 20 किलोमीटर तक मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। सबसे बुरी स्थिति चहनिया कस्बे की है, जहां से मार्ग शुरू होता है।
 

चहनिया की इस सड़क की कौन लेगा सुध

मुख्य मार्ग पर  गढ्ढे में भरे पानी से आने जाने को मजबूर हैं लोग

15 साल से नहीं बन पा रही है सड़क

चंदौली जिले के चहनियां से मुगलसराय की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग गढ्ढे में तब्दील हो गया है । ऊपर से गढ्ढे में बरसात व नाबदान का पानी भरने लगा  है। आने जाने वाले लोग क्षतिग्रस्त मार्ग पर गढ्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं। इस सड़क के न बनने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
            
चहनिया से मुगलसराय मुख्य मार्ग की हालत हर कोई जानता है। चहनिया बाजार से लेकर भूपौली होते हुए मुगलसराय तक करीब 20 किलोमीटर तक मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। सबसे बुरी स्थिति चहनिया कस्बे की है, जहां से मार्ग शुरू होता है। सड़क में कहां गढ्ढा है व कहां सड़क पता ही नहीं चलता है। एक तो नाबदान पानी मार्ग पर बहता ही है ऊपर बरसात का पानी से मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। आने जाने वाले लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।

 कस्बावासियों का कहना है कि इस मार्ग को लेकर हम लोग विगत 15 वर्षों से झेल रहे हैं, जबकि इस मार्ग का पैसा भी पास हो गया है। फिर भी मार्ग बनाने के लिए एक गिट्टी भी नही गिरी है। आये दिन आने जाने वाले लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। सबसे बुरी स्थिति चहनिया कस्बा की है।