Balua Road Accident: पक्खोपुर के पास कार और बाइक में भीषण टक्कर, बाइक सवार गंभीर,  पुलिस ने घायल को PHC पहुंचाया

 

चंदौली बलुआ थाना क्षेत्र पक्खोपुर के पास कार-बाइक में भीषण टक्कर, पपुरा गांव का बाइक सवार गंभीर, कार का एक्सल सहित पहिया टूटा, एयरबैग खुले, घायल को चहनियां PHC भेजा, पुलिस जांच में जुटी।

 
 

बलुआ पक्खोपुर में भीषण टक्करकार 

बाइक में आमने-सामने भिड़ंत

बाइक सवार गंभीर घायल

कार का एक्सल सहित पहिया टूटा

चहनियां PHC में इलाज जारी

चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के पक्खोपुर के पास तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला पहिया एक्सल सहित टूटकर अलग हो गया, जबकि गाड़ी के दोनों एयरबैग खुल गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, हीरो स्प्लेंडर बाइक (UP 67 AN 2770) पर सवार युवक पपुरा गांव का निवासी बताया जा रहा है। वह पक्खोपुर के पास से गुजर रहा था, तभी सामने से आ रही टाटा नेक्सन कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार का अगला पहिया एक्सल सहित टूटकर अलग हो गया और टक्कर के प्रभाव से कार के दोनों एयरबैग भी खुल गए।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर गंभीर हालत में घायल पड़ा था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही यूपी डायल 112 और बलुआ थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए घायल युवक को उपचार के लिए चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।वहीं, टाटा नेक्सन कार का चालक बिहार के सीवान जिले के कोदई क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों की स्थिति देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया
बलुआ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन को लेकर चिंता जताई। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं।थानाध्यक्ष बलुआ सन्तोष सिंह ने बताया की कार और बाइक सवार में टक्कर हुई है, घायल का उपचार कराया जा रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।