पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता छत्रबली सिंह भी भाजपा सांसद के लिए मांग रहे वोट
​​​​​​​

चंदौली जिले के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के बाद जनपद में सभी राजनीति पार्टियों ने अपने अपने कई प्रचारक मैदान में उतार दिए हैं।
 

छत्रबली सिंह कर रहे हैं नुक्कड़ सभाओं में शिरकत

गिना रहे हैं मोदी-योगी सरकार के काम

 गरीबों को बता रहे हैं भाजपा सरकार के फायदे

 

चंदौली जिले के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के बाद जनपद में सभी राजनीति पार्टियों ने अपने अपने कई प्रचारक मैदान में उतार दिए हैं। लोग कमर कस कर चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए कमर कसकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता छत्रबली सिंह ने कई नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। 

बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम ग्राम सभा धरहरा के मंदिर पर नुकड़ सभा में पहुंचे छत्रबली सिंह का ग्रामीणों ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता ने अपने संबोधन में कहा कि आज विपक्ष ही नहीं बल्कि पूरा देश मोदी जी के विकास कार्यों को लेकर अचरज में पड़ा हुआ है। लोगों को मोदी का कोई विकल्प दिखायी नहीं दे रहा है।


पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता छत्रबली सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षो में मोदी जी के सरकार ने देश के विकास के साथ ही गरीबों के लिए इतना कार्य कर दिया है, जितना आजादी के बाद से भारत में किसी सरकारों ने नही किया था। उन्होंने कहा कि मेरा देश मोदी जी के नेतृत्व में दस सालों में विकसित भारत की परिकल्पनाओं के नजदीक पहुंच  गया है। 

पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता छत्रबली सिंह ने याद दिलाया कि जहां पिछली सरकारों में गरीब इलाज के अभाव में दम तोड देते थे, वहीं अब आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीब निजी अस्पतालों में भी अपना इलाज निशुल्क करवा रहे हैं। गरीबों की बेटियों की शादी करवाने का काम भी इसी सरकार में ईमानदारी से किया जा रहा है। पहले गरीबों के घर लकड़ी जलाकर खाना बनता था, अब हर घर में उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर बांटे जा रहे हैं।

जहां पूर्व की सरकारों में श्रद्धालुओं पर रामभक्तों पर गोली चलवाई जा रही थी, उनके साथ उनके आस्था को मारा जा रहा था। वहीं आज श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में भगवान राम की भव्य मंदिर बनाया गया है। वहां रामभक्तों पर फूलों की बरसात की जा रही है। जहां भारत माता के नारे लगाने में लोग डर रहे थे, आज वहां पर भारत माता की जयघोष सुनाई देती है। धारा 370 हटाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य मोदी सरकार ने किया है। 

वहीं विपक्ष पर निशाना बनाते हुए छत्रबली सिंह ने कहा कि विपक्ष ये जान चुका है कि हमारा अस्तित्व खतरे में है, तो कभी सविधान, तो कभी जातिवाद के नाम का राग अलापना शुरू किया है। संबोधन के बाद नुकड्ड सभा में मौजूद सभी लोगों से एक बार पुनः डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को वोट दिलवाने के लिए हाथ उठा कर सहमति दर्ज करवाई। 

वहीं भाजपा नेता जयश्याम त्रिपाठी ने भाजपा के पक्ष में वोट डालने और राष्ट्रवाद को मजबूत करने की बात कही। संचालन कर रहे युवा भाजपा नेता शैलेंद्र पांडेय ने नौजवानों छात्र नेताओं के अंदर जोश भरने का काम किया । नुक्कड़ सभा को धन्यवाद ज्ञापन पंकज पांडेय ने दिया कार्यक्रम में संजय पांडे ,भावेश त्रिपाठी, संतोष पांडेय, शनि पांडेय, राहुल सिंह, नित्या सिंह, दिलीप, ईश्वर, माधव पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।