धानापुर के चिलबिली स्कूल में उपद्रवियों का तांडव: समरसेबल की वायरिंग काटी, शौचालय की टोटियां चुराईं
धानापुर के चिलबिली कंपोजिट विद्यालय में अराजक तत्वों ने जमकर तोड़फोड़ मचाई। बाउंड्रीवॉल न होने से घुसे उपद्रवियों ने समरसेबल की वायरिंग काट दी और शौचालय की टोटियां चुरा लीं, जिससे बच्चों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।
चिलबिली कंपोजिट विद्यालय में तोड़फोड़
समरसेबल की वायरिंग और टोटियां चोरी
बाउंड्रीवॉल न होने से घुसे अराजक तत्व
स्कूल में बच्चों के सामने पेयजल संकट
धीना थाने में प्रधानाध्यापक ने दी तहरीर
चंदौली जिले के धानापुर विकासखंड अंतर्गत चिलबिली कंपोजिट विद्यालय में अराजक तत्वों की हरकतों से पूरा स्कूल प्रशासन परेशान हो चुका है। आए दिन विद्यालय परिसर में घुसकर तोड़फोड़ और चोरी करने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे पठन-पाठन का माहौल बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
चिलबिली कंपोजिट विद्यालय में तोड़फोड़
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 20, 2026
समरसेबल की वायरिंग और टोटियां चोरी
बाउंड्रीवॉल न होने से घुसे अराजक तत्व
स्कूल में बच्चों के सामने पेयजल संकट
धीना थाने में प्रधानाध्यापक ने दी तहरीर#chandauli #chandaulinews #chandaulisamachar #Chandaulilive #sakaldihanews #sakaldiha… pic.twitter.com/TmeU6uCjQT
समरसेबल की वायरिंग काटी, टोटियां चुराईं
प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने बताया कि बाउंड्रीवॉल गिर जाने की वजह से गांव के नशा करने वाले और अराजक तत्व आसानी से परिसर में आ जाते हैं। उपद्रवियों ने किचन और समरसेबल की वायरिंग काट दी है। साथ ही शौचालय की टोटियां तोड़कर पाइप भी चुरा लिए हैं।
पानी के लिए तरस रहे मासूम बच्चे
वायरिंग कट जाने के कारण समरसेबल बंद पड़ा है, जिससे स्कूल में पानी की सप्लाई ठप हो गई है। ऐसे में कड़ाके की गर्मी और धूप के बीच पढ़ाई करने आने वाले छोटे-छोटे बच्चों को पीने के पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस से की गई सख्त कार्रवाई की मांग
प्रधानाध्यापक ने धीना थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर सौंपकर सख्त कार्रवाई और बाउंड्रीवॉल बनवाने की मांग की है। मामले पर धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिल गई है और जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।