पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट भव्य देव दीपावली की छटा, लोग भी जला रहे दीपक
 

पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट पर अपनी कुशलता के लिए माता गंगा में परिवार के प्रत्येक सदस्यों के हिसाब से दीपक जलाकर विसर्जित कर रहे है।
 

पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट

भव्य देव दीपावली की छटा

लोग भी जला रहे दीपक
 

चंदौली जिले के पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट पर अपनी कुशलता के लिए माता गंगा में परिवार के प्रत्येक सदस्यों के हिसाब से दीपक जलाकर विसर्जित कर रहे है। मान्यता है कि आज के दिन देवता पृथ्वी पर प्रवास करते हैं और उन को प्रसन्न करने के लिए घी का दीपक जलाया जाता है। 

आज के दिन श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंचकर अपने परिवार के प्रति सदस्यों के नाम से घी का दीपक जलाकर गंगा में विसर्जित कर रहे हैं। यह दीपक टिमटिमाते तारों की तरह गंगा में अपनी छटा बिखेर रहे हैं। जहां लोग दीपक जलाकर विसर्जित कर रहे हैं वहीं इसके आकर्षण को देखने के लिए भी लोग आए हुए हैं।

इसके साथ ही चंदौली जनपद के पश्चिम वाहिनी बलुआ घाट पर भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया है। देव दीपावली के अवसर पर 21 हजार मिट्टी के दीपक जलाए गए हैं। गंगा घाट मिट्टी के दियों के प्रकाश से पूरी तरह देदीप्यमान है। यह दीपक पूरी तरह से आकाश में टिमटिमाते तारों की तरह शोभा बढ़ा रहा है। 

दीप प्रज्वलन का कार्य व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारी चंद्रेश्वर जायसवाल द्वारा किया गया। गंगा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा दीप जलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल राजभर हैं।