आम आदमी पार्टी ने पंचायत चुनावों के लिए कसी कमर, देवानंद सिंह यादव लड़ेंगे चुनाव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले में भी उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को देखते हुए धीरे-धीरे राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मी तेज हो रही है। रविवार को आम आदमी पार्टी के द्वारा जिले के सकलडीहा विधानसभा के अंतर्गत नौदर ग्राम सभा में सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष देवानंद सिंह यादव के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम रखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि के
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले में भी उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को देखते हुए धीरे-धीरे राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मी तेज हो रही है। रविवार को आम आदमी पार्टी के द्वारा जिले के सकलडीहा विधानसभा के अंतर्गत नौदर ग्राम सभा में सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष देवानंद सिंह यादव के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम रखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं प्रदेश सचिव देवकांत वर्मा चहनियां ब्लॉक के सेक्टर नंबर 3 से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी के रूप में देवानंद सिंह यादव के नाम की घोषणा की ।

पार्टी के नीतियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा जिस तरह से हमने दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार जैसी गंभीर समस्याओं का निदान किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़े उसी प्रकार उत्तर प्रदेश को भी भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त करना है। प्रदेश में शिक्षा गुणवत्ता बिजली-पानी रोजगार जैसी गंभीर समस्याओं के निदान के लिए उत्तर प्रदेश की जनता हमारा साथ दे तो वास्तव में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश हम बनाएंगे।

वही विधानसभा प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि यदि प्रदेश को भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त बनाना है तो हम सब को एकजुट होकर काम करना होगा । शिक्षा की गुणवत्ता , रोजगार के लिए अब हमें एक साथ अपनी आवाज बुलंद करनी होगी तभी हमारा विकास हो पाएगा।

इस मौके पर खरवार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 महेंद्र खरवार तथा आप के वरिष्ठ सदस्य बेचन कश्यप,बिहारी लाल,जिलाअध्यक्ष काला प्रसाद,राजकुमार यादव,छात्र संघ के प्रदेश सचिव राजेश यादव, प्रवीण चौबे,अजीत यादव,प्रिंस मोदनवाल आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।