बारिश के मौसम में फर्राटा पंखा बना काल: धानापुर में करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत
चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में फर्राटा पंखे से लगे तेज करंट के कारण 38 वर्षीय किसान संदीप विश्वकर्मा की मौत हो गई। वह परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
धानापुर के हेतमपुर गांव में बड़ा हादसा
फर्राटा पंखे से करंट लगने से युवक की मौत
खेत से लौटकर आए 38 वर्षीय संदीप बने शिकार
परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था मृतक
परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के किया अंतिम संस्कार
धानापुर के हेतमपुर गांव में बड़ा हादसा
फर्राटा पंखे से करंट लगने से युवक की मौत
खेत से लौटकर आए 38 वर्षीय संदीप बने शिकार
परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था मृतक
परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के किया अंतिम संस्कार
चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेतमपुर गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव के रहने वाले 38 वर्षीय संदीप विश्वकर्मा देर रात अपने खेत में पानी लगाने के बाद घर वापस लौटे थे। घर पहुंचने के बाद जैसे ही वह फर्राटा पंखे के संपर्क में आए, अचानक उसमें उतर रहे तेज करंट की चपेट में आ गए।
परिजनों के बचाने से पहले ही थमीं सांसें
संदीप को करंट लगता देख परिजनों ने तुरंत उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन करंट इतना जोरदार था कि जब तक उन्हें अलग किया जाता, तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। संदीप अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। वह खेती-किसानी के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में मजदूरी व निजी कार्य करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया मना
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शांत माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
धानापुर थाना प्रभारी का बयान
इस संबंध में धानापुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों द्वारा पुलिस को कोई लिखित सूचना नहीं दी गई थी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो परिजनों ने बताया कि संदीप की मौत पंखे के करंट से हुई है और वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। पुलिस के अनुसार परिजनों ने किसी पर भी कोई आरोप या शिकायत दर्ज नहीं कराई है।