तोरवा ग्राम प्रधान धर्मेंद्र गोंड का निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर, विधायक सुशील सिंह ने जताया दुख

 

 चंदौली जनपद स्थित धानापुर विकासखंड के तोरवा ग्राम प्रधान धर्मेंद्र गोंड का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। पेट में अचानक दर्द उठने के बाद उन्हें वाराणसी ले जाया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

 
 

तोरवा ग्राम प्रधान का आकस्मिक निधन


 वाराणसी में इलाज के दौरान मौत


 धानापुर विकासखंड क्षेत्र में गहरा शोक


 जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


 पेट दर्द के बाद बिगड़ी थी तबीयत

चंदौली जनपद अंतर्गत धानापुर विकासखंड से एक दुखद समाचार सामने आया है। यहाँ के तोरवा ग्राम सभा के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र गोंड का शुक्रवार देर शाम निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह उन्हें अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय चिकित्सक से उनका उपचार कराया, लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ती देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

क्षेत्र में पसरा सन्नाटा और मातम 
जैसे ही ग्राम प्रधान के निधन की सूचना तोरवा गांव और पूरे विकासखंड में फैली, ग्रामीणों और उनके समर्थकों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। धर्मेंद्र गोंड अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे और उनके आकस्मिक जाने से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।

जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त की संवेदना
 ग्राम प्रधान के निधन पर जनपद के प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक प्रकट किया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, आशुतोष सिंह ‘मिंटू’, और मुन्ना गौड़ प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके अलावा रजनीश यादव, मनोज गुप्ता, रमेश यादव और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। प्रशासन और स्थानीय समाज के लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है।