धीना के महुरा गांव में दर्दनाक हादसा: शिक्षामित्र की छत से गिरकर मौत
सूर्य पूजा के दौरान हुआ हादसा
दो मंजिला मकान की छत से गिरी महिला शिक्षामित्र
सूर्य पूजा के दौरान छत से गिरने से गई जान
परिजनों ने कराया अंतिम संस्कार
चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के महुरा गांव में शुक्रवार की सुबह एक दुखद घटना घटित हुई। गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत 42 वर्षीय मंजू देवी अपने घर की दो मंजिला छत पर सूर्य की पूजा करने और जल चढ़ाने के लिए गई थीं। स्नान के बाद जब वह छत पर थीं, तभी उन्हें अचानक चक्कर आ गया। चक्कर आने के कारण महिला संतुलन खो बैठी और सीधे छत से नीचे जमीन पर गिर गई। इस हादसे में शिक्षामित्र मंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने कराया अंतिम संस्कार
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका के पति दिनेश यादव, दो पुत्रियों और पुत्र शैलेश का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने नम आंखों से महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।