ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग, झोपड़ी समेत सामान जलकर राख

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित परिवार को आवश्यक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
 

ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर लिया जायजा

नरेन्द्र मिश्रा के सामने रोज़ी-रोटी का संकट

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के तोरवा गाँव में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चार्जिंग के दौरान खड़े ई-रिक्शा में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने झोपड़ी और घर के सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया।

तोरवा निवासी नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह रोज की तरह रविवार रात अपने घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाए थे। रात लगभग 11 बजे पड़ोसी ने घर से आग की लपटें निकलते देख शोर मचाया। शोर सुनते ही आसपास के लोग जुट गए और तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराई। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण पा लिया।

इस हादसे में ई-रिक्शा, चौकी, दरवाजा और घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। हालांकि, किसी की जान जाने से बड़ी राहत मिली। नरेंद्र गुप्ता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं लेकिन वाहन जल जाने से अब उनके सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित परिवार को आवश्यक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
पुलिस का कहना है कि ग्रीष्मकाल में इस तरह की घटनाएँ अधिक होती हैं, इसलिए चार्जिंग या बिजली उपकरणों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

स्थानीय पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग और तत्परता की सराहना की। प्रशासन ने भी ऐसे मामलों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।