DM के निर्देश पर जारी है छापेमारी, होली के पहले मिलावटखोरी की जांच
 

इस दौरान सकलडीहा बाजार से 3 बर्फ़ी, 1 खोया, अलीनगर से 1 नरपत भुजिया, 1 नमकीन पसंद, 1 चिप्स, सरेसर से 1 रिफाईंड ऑयल इस तरह कुल 8 नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया है।
 

चंदौली जिले में खाद्य विभाग चला रहा अभियान

मिलावटखोरी पर रोक लगाने की पहल जारी

सकलडीहा-अलीनगर इलाके में चलाया अभियान  

चंदौली जिले के जिलाधिकारी महोदय निखिल टीकाराम फुंडे के आदेशानुसार सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय आर.एल. यादव के निर्देशन में होली पर्व के अवसर पर जनपद-चन्दौली में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही व नमूना संग्रहण किये जाने के क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा कई जगहों से नमूने लिए गए।

इस दौरान सकलडीहा बाजार से 3 बर्फ़ी, 1 खोया, अलीनगर से 1 नरपत भुजिया, 1 नमकीन पसंद, 1 चिप्स, सरेसर से 1 रिफाईंड ऑयल इस तरह कुल 8 नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया है।

आपको बता दें कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। खाद्य कारोबारकर्ता एवं आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ से होने वाले नुकसान के संदर्भ में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जागरूक किया गया।

इस दौरान अभियान दल में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय आरएल. यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार शाही, अरबिन्द कुमार, कुमार चित्रसेन एवं नेहा त्रिपाठी शामिल रहे।