महिला सशक्तिकरण के लिए छात्राओं ने निकाली रैली

 बट्टी स्थित भारतीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा नारी अबला नहीं सबला है के नारों के साथ एक रैली निकाली।यह रैली सकलडीहा रेलवे स्टेशन के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पर आकर समाप्त हुई।
 
भारतीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बट्टी के छात्राओं द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए  कस्बा में रैली निकाली

चंदौली जिले में महिला सशक्तिकरण के अवसर पर चंदौली जनपद के सकलडीहा क्षेत्र के भारतीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बट्टी के छात्राओं द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए  कस्बा में रैली निकाली गई।जिसमें छात्राओं ने महिलाओं से जुड़े कई नारों से अपनी बातों को बुलंद किया।


आपको बता दें कि महिला सशक्तिकरण के अवसर पर सकलडीहा क्षेत्र के बट्टी स्थित भारतीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा नारी अबला नहीं सबला है के नारों के साथ एक रैली निकाली।यह रैली सकलडीहा रेलवे स्टेशन के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस रैली के माध्यम से छात्राओं ने नारी अबला नहीं सबला है, महिलाओं को अब नहीं सहना अत्याचार सहित अनेक तरह के नारे लगाए जा रहे थे। महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए यह जागरूकता रैली निकाली गई।


 इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाचार्य,वीरेंद्र प्रताप सिंह श्री प्रकाश मिश्रा, शरद चंद्र, विवेक, सुरेश प्रसाद,अरुण प्रकाश त्रिपाठी,चंद्र नारायण विश्वकर्मा, सुभद्रा भारती सहित अन्य लोग सामिल रहे।