सैयदराजा में चौहान एकता फाउंडेशन की जीके प्रतियोगिता संपन्न 
​​​​​​​

यह आयोजन फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष छागुर सिंह चौहान  के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उनका मानना है कि बच्चों को शिक्षा और प्रतिस्पर्धा की भावना से जोड़ना ही फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है।
 

 ककरही स्थित केशा पब्लिक स्कूल बना केंद्र

बच्चों ने दिखाया ज्ञान कौशल

जानिए किन-किन बच्चों ने जीता पुरस्कार

चंदौली सैयदराजा चौहान एकता फाउंडेशन के तत्वावधान में कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता का केंद्र केशा पब्लिक स्कूल, ककरही, सैयदराजा रहा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लेकर अपने ज्ञान और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह आयोजन फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष छागुर सिंह चौहान  के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उनका मानना है कि बच्चों को शिक्षा और प्रतिस्पर्धा की भावना से जोड़ना ही फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल बच्चों में ज्ञान का विस्तार करती हैं, बल्कि आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होती हैं। प्रतियोगिता समाप्त होने के तुरंत बाद बच्चों का परिणाम घोषित कर उन्हें प्रोत्साहन के तौर पर पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम में

ग्रुप ए (कक्षा 9,10) में नेहा चौहान ने प्रथम स्थान, नेहा विश्वकर्मा एवं आदर्श जायसवाल ने द्वितीय स्थान तथा अंकुश  जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ग्रुप बी (कक्षा 6,7,8) में अभय कुमार गुप्ता प्रथम, शमा परवीन द्वितीय तथा परिधि गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं ।
ग्रुप ए से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नेहा चौहान को कुर्सी, साथ ही ग्रुप ए के सभी विजेताओं को पेन और मेडल प्रदान किए गए।
ग्रुप बी से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभय कुमार गुप्ता को स्टैंड फैन दिया गया, साथ ही ग्रुप बी के सभी विजेताओं को स्कूल बैग , पेन भेंट किए गए।
इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल बैग भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर महेंद्र चौहान, मृत्युंजय कुमार ,हंस लाल चौहान, अवधेश चौहान, गुलाम अनवर, श्रवण यादव तथा सागर चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में अपना सहयोग प्रदान किया।