ब्राह्मण समाज की बेटी पर बोलने वाले IAS संतोष वर्मा के खिलाफ  कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन

भारतीय प्रशासनिक सेवा में संवैधानिक प्रतिनिधि के रूप में IAS कार्य करते हैं लेकिन एक आईएएस के द्वारा  जातीय मानसिकता एवं सामाजिकता के प्रतिकूल  टिप्पणी करना यह दर्शाता है की सेवा दे रहे  I
 

अभद्र टिप्पणी करने वाले IAS संतोष वर्मा के खिलाफ मांग


सिविल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय की मांग


चंदौली जिले में लामबंद हुआ संघर्ष मोर्चा


 राष्ट्रपति के नाम कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन

चंदौली के युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक और सिविल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय एडवोकेट ने गुरुवार को IAS संतोष वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी चंदौली पहुंचे जहां  नायब तहसीलदार अंजली वर्मा ने ज्ञापन लिया  और अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

 राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के संदर्भ में  युवा संघर्ष मोर्चा के  शैलेंद्र पांडे एडवोकेट ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार में संतोष वर्मा IAS के द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटी और बहनों के ऊपर अभद्र टिप्पणी किया है जो पूरी तरह से विधि विरुद्ध है। इस प्रकरण को लेकर  विप्र  समाज और  संपूर्ण समाज में काफी आक्रोश है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में संवैधानिक प्रतिनिधि के रूप में IAS कार्य करते हैं लेकिन एक आईएएस के द्वारा  जातीय मानसिकता एवं सामाजिकता के प्रतिकूल  टिप्पणी करना यह दर्शाता है की सेवा दे रहे  IAS संतोष वर्मा जातीय  दुर्भावना से  कुंठित है  उनका यह बयान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की तरह नहीं, बल्कि चौराहे पर खड़े जातीय मानसिकता से कुंठित नेता की तरह दिया गया है। 

अगर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जिन्हें समाज की और पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है उनका बयान कहीं ना कहीं समाज के विभिन्न समुदाय और जातियों के ऊपर गहरा  आघात कर समाज को बांटने का कार्य करेगा तो लोकतंत्र की जो रचना भारतीय व्यवस्था में है वह पूरी तरह से छिन्न भिन्न हो जाएगी  एक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का इस तरीके की टिप्पणी करना और उनके इस पद पर बने रहना लोकतंत्र के लिए घातक है और पूरी व्यवस्था के लिए एक अभिशाप है।

शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि एक मुकदमा भी संतोष वर्मा के खिलाफ कराई जाएगी जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से एडवोकेट मनीष तिवारी,राम बच्चन पाठक,त्रिलोक चौबे, संदीप मिश्रा, सागर पांडे आदि मौजूद रहे।