धानापुर थाना परिसर के आसपास का इलाका सील, कोरोना से दहशत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के धानापुर थाना परिसर के समीप गुरुवार को एक महिला के कोरोना संक्रमित मिलते ही पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इलाके को सील कर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। बाताया जा रहा है कि जिस महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई है वह गाजीपुर से प्रसव
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के धानापुर थाना परिसर के समीप गुरुवार को एक महिला के कोरोना संक्रमित मिलते ही पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इलाके को सील कर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया।

बाताया जा रहा है कि जिस महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई है वह गाजीपुर से प्रसव के लिए 24 जून को अपने ससुराल धानापुर आई थी। 24 जून को ही उक्त महिला की सास भी दिल्ली से वापस लौटी थी। 30 जून को प्रसव पीड़ा होने पर महिला को इलाज के लिए पीडीडीयू नगर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान कोरोना की जांच भी करायी गई। दो जुलाई को उक्त महिला का रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही कस्बे के लोगों में दहशत का माहौल है।

अधिशासी अभियंता मूसाखांड बांध प्रखंड मनोज कुमार सिंह एवं विकास खंड अधिकारी सुशील मिश्र ने थाने से बाजार जाने वाले मार्ग को सील कर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। आवश्यक वस्तुओं के लिए दुकानदारों को चिन्हित कर दिया गया।

सभी लोगों को निर्देशित किया गया कि कोई भी हॉटस्पॉट क्षेत्र से बाहर नहीं निकलेगा। एडीओ पंचायत बैजनाथ, ग्राम पंचायत अधिकारी अरविद कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।