पति की करतूत के बाद हंगामा व मारपीट, पहली बीवी को छोड़ साली से कर ली कोर्ट मैरिज, जमकर हुआ बवाल

दो दिन पहले निखिलेश दूसरी पत्नी को घर लेकर आया। इस पर पहली पत्नी भी घर लौट आई। इसके बाद दोनों पत्नियों में विवाद बढ़ा और निखिलेश ने दोनों के साथ मारपीट की।
 

पहली पत्नी रहते साली से की कोर्ट मैरिज

10 साल पहले हुई थी उसकी पहली शादी

दो बच्चे भी हैं पहली बीवी के पास

पहली पत्नी ने पति, सास और ससुर पर भी दर्ज कराया केस

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। हिंगुतरगढ़ निवासी निखिलेश उर्फ पिंटू राम ने पहली पत्नी के रहते हुए अपनी ही साली से कोर्ट मैरिज कर ली। इस घटना ने न केवल पारिवारिक विवाद को जन्म दिया बल्कि पुलिस को भी मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

पहली पत्नी से शादी और दो बच्चे

करीब दस वर्ष पहले निखिलेश की शादी भदाहू गांव की रहने वाली चंद्रकला से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य चल रहा था, लेकिन दो साल पहले निखिलेश ने अपनी साली नंदिनी से कोर्ट मैरिज कर लिया।

पहली पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

जब यह बात चंद्रकला को पता चली तो वह मायके चली गई और पति, सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बावजूद निखिलेश दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा।

पत्नियों के बीच विवाद

दो दिन पहले निखिलेश दूसरी पत्नी को घर लेकर आया। इस पर पहली पत्नी भी घर लौट आई। इसके बाद दोनों पत्नियों में विवाद बढ़ा और निखिलेश ने दोनों के साथ मारपीट की। परेशान होकर दूसरी पत्नी ने भी पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस पर भी हमला

मंगलवार को नशे की हालत में निखिलेश ने पहली पत्नी को बुरी तरह पीटा। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर भी उसने हमला बोल दिया। आरोपी ने टंगारी से पुलिस की जीप का शीशा और बोनट तोड़ डाला।

आरोपी गिरफ्तार

स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और आरोपी को काबू में किया गया। उपनिरीक्षक हरि शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी से टंगारी बरामद कर ली गई है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।