शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
 

समारोह में श्री प्रवेश कुमार, डॉ. संदीप कुमार यादव एवं श्री प्रवेश कुमार सिंह ने प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
 

नए सत्र के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन

मुख्य अतिथि बने प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह

स्नातक की डिग्री के महत्व को लेकर चर्चा

चंदौली जिले के धानापुर स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में आज दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह रहे। उन्होंने संकायाध्यक्षों के साथ दीप प्रज्वलन कर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद अर्चना ग्रुप के सदस्यों ने कुलगीत प्रस्तुत कर वातावरण को गरिमामय बनाया।

समारोह में श्री प्रवेश कुमार, डॉ. संदीप कुमार यादव एवं श्री प्रवेश कुमार सिंह ने प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

विषय परिचय एवं मार्गदर्शन
सभी विभागों के प्राध्यापकों ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से अपने-अपने विषय का महत्व, भविष्य में संभावनाएं और कैरियर के अवसरों की जानकारी दी। इस दौरान रोवर्स-रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और अनुशासन संबंधी जानकारी डॉ. नौशाद अहमद और श्री दिनेश कुमार ने विस्तार से प्रस्तुत की।

प्राचार्य का संबोधन
अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि स्नातक की डिग्री के महत्व को समझें और महाविद्यालय के संसाधनों का अधिकतम उपयोग करें। उन्होंने छात्रों को अपने कैरियर को लेकर सजग रहने और समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी।

उपस्थितगण व सहयोग
कार्यक्रम में श्रीमती किरण यादव, श्रीमती पूनम निर्मल, डॉ. रीना सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, डॉ. प्रशांत मिश्र, डॉ. मिथलेश, डॉ. अंकित पटेल, डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव, श्री शिव प्रताप सिंह, डॉ. नेहा उपाध्याय, डॉ. लल्लन भारती, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा समेत कई प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यालय अधीक्षक, जूही मिश्रा, अर्चना, अनीता, रोशनी, तनु, वंदना, शशि, सुजीत, नीरज, आदित्य, नंदलाल, अमित और दिनेश ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नौशाद अहमद ने किया।