भूपौली के वीर किसान योद्धा जगदीश सिंह यादव पर पुस्तक का विमोचन, किसान यूनियन ने मनाया जन्मदिन
 

युवा अध्यक्ष रंकज सिंह ने नहरों की  समस्या की तरफ प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इस पंचायत में शिरकत की। 
 

 जगदीश सिंह यादव का चरित्र किसानों के लिए प्रेरणादायक

जन्मदिन पर पुस्तक का विमोचन

किसानों की समस्याओं पर चर्चा

भारतीय किसान यूनियन ने किसान योद्धा जगदीश सिंह यादव का जन्म दिन आज जिला कार्यालय सकलडीहा में मनाया गया। साथ ही साथ किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गयी।

 मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, गाज़ीपुर, बस्ती, जौनपुर आदि के जिलाध्यक्षों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर जगदीश सिंह के उपर 'किसान योद्धा भूपौली का बीर जगदीश सिंह यादव' नामक एक पुस्तक का विमोचन लोक विद्या के संस्थापक सुनील सहस्रबुद्धे और चित्रा सिंह सहस्रबुद्धे ने किया। 

इस अवसर पर सुनील सहस्रबुद्धे  ने कहा कि जगदीश सिंह यादव का चरित्र किसानों के लिए प्रेरणादायक है। राष्ट्रीय सचिव सुरेश यादव ने कहा कि ये समय किसानों को संगठित होने का समय है। पूर्वांचल अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि पूर्वांचल हमेशा क्रांतिकारियों का गढ़ रहा है। 

मंडल अध्यक्ष  जितेंद्र तिवारी ने सभी आये मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापन किया। जिला अध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के लिए यूनियन हमेशा संघर्ष करता रहेगा। युवा अध्यक्ष रंकज सिंह ने नहरों की  समस्या की तरफ प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया। लोगों को प्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरित की गई। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इस पंचायत में शिरकत की। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राजेश्वरी चतुर्वेदी ने ग्राम तेतरिया और खडेहरा के ग्राम संगठन की घोषणा की। इस पंचायत का संचालन तहसील अध्यक्ष राम अवतार सिंह और अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव सुरेश यादव ने किया।