देखें वीडियो...कमालपुर के कोमल हॉस्पिटल में दबंगों का तांडव: स्टाफ को पीटा, शीशे तोड़े, पुलिस जांच में जुटी

 

कमालपुर स्थित कोमल हॉस्पिटल में रविवार को स्कॉर्पियो सवार करीब एक दर्जन हमलावरों ने जमकर उत्पात मचाया। मरीज से विवाद के बाद पहुंची भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर स्टाफ से मारपीट की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच कर रही है।

 
 

कमालपुर कोमल हॉस्पिटल में तोड़फोड़

स्कॉर्पियो सवार हमलावरों का तांडव

अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट

मरीज के परिजनों पर आरोप

धीना थाना पुलिस जांच में जुटी

चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर स्थित कोमल हॉस्पिटल में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अज्ञात हमलावरों ने अस्पताल परिसर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने न सिर्फ अस्पताल के शीशे तोड़ दिए, बल्कि वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और स्टाफ के साथ मारपीट भी की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

कमालपुर कोमल हॉस्पिटल में तोड़फोड़

स्कॉर्पियो सवार हमलावरों का तांडव

अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट@Uppolice @chandaulipolice @cosakaldihacdi @adgzonevaranasi pic.twitter.com/3cXUDdDuic

— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 16, 2026


इलाज के दौरान विवाद से शुरू हुआ मामला
जानकारी के मुताबिक, बभनिया गांव की रहने वाली करीब 30 वर्षीय चांदनी देवी 14 अगस्त की शाम इलाज के लिए कोमल हॉस्पिटल आई थीं। डॉक्टर वीके राय के अनुसार जांच में वे टाइफाइड और मलेरिया से पीड़ित पाई गई थीं। डॉक्टर का आरोप है कि मरीज ने सुई व इंजेक्शन लेने से मना करते हुए स्टाफ से दुर्व्यवहार किया। दूसरी ओर, मरीज के भाई कन्हैया सिंह का कहना है कि उनकी बहन दर्द से तड़पती रही और पुकारने पर भी स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया, वहीं बाहर जाने पर जबरन रोकने की कोशिश की।

स्कॉर्पियो से पहुंचे एक दर्जन हमलावर
मरीज द्वारा परिजनों को बात बताने के बाद रविवार को काले रंग की स्कॉर्पियो से करीब एक दर्जन लोग अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि इनमें से करीब 10 लोगों ने अस्पताल में घुसकर भारी उत्पात मचाया और वहां तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों को निशाना बनाया। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच और सीसीटीवी की पड़ताल
घटना की सूचना मिलते ही धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव और कमालपुर चौकी प्रभारी जयकरन सरोज पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने अस्पताल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने डॉ. वीके राय की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।